Redmi Note 9 Pro Max और Redmi 8A Dual एक बार फिर हुए महंगे, जानें नए दाम

Redmi Note 9 Pro Max के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की भारत में कीमत 16,999 रुपये है और Redmi 8A Dual के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 8,299 रुपये हो गई है।

Redmi Note 9 Pro Max और Redmi 8A Dual एक बार फिर हुए महंगे, जानें नए दाम

Redmi Note 9 Pro Max की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro Max अब 16,999 रुपये से होता है शुरू
  • Redmi 8A Dual के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत अब 8,299 रुपये
  • दोनों स्मार्टफोन के एक-एक वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं
विज्ञापन

Redmi Note 9 Pro Max और Redmi 8A Dual की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की भारत में कीमत अब 500 रुपये बढ़ गई है। जबकि रेडमी 8ए डुअल की भारत में कीमत 300 रुपये बढ़ा दी गई है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की कीमत में यह दूसरी वृद्धि है और रेडमी 8ए डुअल की कीमत में पहले दो बार बढ़ोतरी हो चुकी है और यह तीसरी वृद्धि है। इस बढ़ोतरी के कारण, Redmi Note 9 Pro Max अब लॉन्च कीमत की तुलना में 2,000 अधिक महंगा है और Redmi 8A Dual 1,300 रुपये तक महंगा हो गया है।
 

Redmi Note 9 Pro Max, Redmi 8A Dual price in India

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की भारत में कीमत 16,999 रुपये है और इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प अब 18,499 रुपये में बेचा जाएगा। हालांकि Redmi Note 9 Pro Max के 8 जीबी रैम + 128 जीबी मॉडल की कीमत में वृद्धि नहीं हुई है और यह अभी भी 19,999 रुपये की कीमत में बेचा जाएगा। नई कीमतें अमेज़न इंडिया और Mi.com पर अपडेट कर दी गई हैं।

Redmi 8A Dual के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 8,299 रुपये हो गई है। इसके 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को बढ़ाया नहीं गया है और यह अभी भी 7,499 रुपये में उपलब्ध है। Xiaomi ने हाल ही में इस फोन का एक 3 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल भी पेश किया था, जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। नए पेश किए गए वेरिएंट की कीमत अभी भी उतनी ही है। नई कीमतें अब Mi.com और अमेज़न पर अपडेट कर दी गई हैं।
 

Redmi Note 9 Pro Max specifications, features

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।


रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Redmi 8A Dual specifications, features

डुअल सिम (नैनो) रेडमी 8ए डुअल एंड्रॉयड 9 पाई आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.22 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। फोन स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है, जो 3 जीबी तक रैम के साथ आता है। नए फोन में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस कैमरा फीचर्स के साथ आता है।

स्टोरेज की बात करें, तो रेडमी 8ए डुअल 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ मिलेगा, दोनों ही विकल्प के साथ 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हैडरफोन जैक शामिल है। फोन में सेंसर्स के लिए एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रोक्सीमीटर सेंसर शामिल होता है।

रेडमी 8ए डुअल में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का भार 188 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • कमियां
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »