Redmi 8 को MIUI 12 अपडेट मिलने की खबर, अब इन फीचर्स का उठा पाएंगे लुत्फ

Redmi 8 अपडेट के स्क्रीनशॉट से संकेत मिलता है कि नया एमआईयूआई 12 अपडेट एक नया कंट्रोल सेंटर लेकर आता है, जो कि ऊपरी दायीं कोने से नीचे की ओर स्वाइप करने पर ओपन होता है। शाओमी ने लैंडस्कैप मोड में कंट्रोल सेंटर के लेटआउट को भी ऑप्टिमाइज़ किया है।

Redmi 8 को MIUI 12 अपडेट मिलने की खबर, अब इन फीचर्स का उठा पाएंगे लुत्फ
ख़ास बातें
  • Redmi 8 का अपडेट वर्ज़न नंबर V12.0.1.0.QCNMIXM है
  • रेडमी 8 के इस लेटेस्ट अपडेट का साइज़ 649 एमबी है
  • स्टेज मैनर में रोलआउट किया जा रहा है अपडेट
विज्ञापन
Redmi 8 स्मार्टफोन्स को ग्लोबल स्तर पर MIUI 12 अपडेट मिललना शुरू हो गया है। यूज़र्स ने ट्विटर के माध्यम से इस लेटेस्ट अपडेट को प्राप्त करने की जानकारी दी। स्क्रीनशॉट से संकेत मिलता है कि यह नया अपडेट कंट्रोल सेंट्रल में इम्प्रूवमेंट्स व बदले हुए डार्क मोड आदि से लैस है। रेडमी 8 स्मार्टफोन को प्राप्त हुए अपडेट का वर्ज़न नंबर V12.0.1.0.QCNMIXM है। वहीं, अपडेट का साइज़ 649MB के साथ लिस्ट है। रेडमी 8 यूज़र्स को सुझाव दिया गया है कि वह इस अपडेट को अच्छे वाई-फाई कनेक्शन में ही डाउनलोड करें और यह भी सुनिश्चित करें, कि उनका फोन फुल चार्ज भी हो।

यूज़र्स ने अपने Redmi 8 स्मार्टफोन में नए MIUI 12 अपडेट के आगमन की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी। इसके अलावा PiunikaWeb ने भी ग्लोबल मार्केट में अपडेट ज़ारी होने की जानकारी दी। साथ ही यह दावा भी किया कि भारतीय और यूरोपियन मार्केट्स में यह अपडेट जल्द ही रोलआउट किया जाएगा। रेडमी 8 के इस लेटेस्ट अपडेट का साइज़ 649 एमबी है और इसका वर्ज़न नंबर V12.0.1.0.QCNMIXM है। यदि आपको इस अपडेट का नोटिफिकेशन अब-तक नहीं मिला है, तो आप अपने फोन की सेटिंग में जाकर इसकी उपलब्धता की जांच कर सकते हैं।

रेडमी 8 अपडेट के स्क्रीनशॉट से संकेत मिलता है कि नया एमआईयूआई 12 अपडेट एक नया कंट्रोल सेंटर लेकर आता है, जो कि ऊपरी दायीं कोने से नीचे की ओर स्वाइप करने पर ओपन होता है। शाओमी ने लैंडस्कैप मोड में कंट्रोल सेंटर के लेटआउट को भी ऑप्टिमाइज़ किया है। साथ ही डार्क मोड में वॉलपेपर के कलर और ब्राइटनेस में भी सुधार किया गया है। इसके अलावा एक और समस्या को फिक्स किया गया है, जिसमें होम स्क्रीन ब्लैक हो जाती है और जैसे ही आप फोन को अनलॉक करते हैं वैसे ही फ्लैश होना शुरू हो जाता है। नए रेडमी 8 अपडेट में स्टेटस बार में सुधार किया गया है और नोटिफिकेशन शेड में नए एनिमेशन और बदलाव जोड़े गए हैं।

संभावना है कि Xiaomi इस अपडेट को फेज़ मैनर में रोलआउट कर रही है, जिस वजह से आपको यह अपडेट अपने रेडमी 8 स्मार्टफोन में तुरंत प्राप्त न हो। ऐसे में आप तक इस अपडेट को पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • कमियां
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 8, Redmi 8 Update, MIUI 12, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »