Poco M2, Poco M2 Pro और Poco X2 पर आगामी Flipkart सेल में मिलेगी बड़ी छूट

Poco M2 Pro की तरह ही, Poco X2 में भी 1,000 रुपये की कटौती होगी। Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान की कीमत 16,499 रुपये से शुरू होगी।

Poco M2, Poco M2 Pro और Poco X2 पर आगामी Flipkart सेल में मिलेगी बड़ी छूट

Poco M2 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Flipkart Big Billion Days Sale में Poco के तीन फोन पर मिलेगी अच्छी छूट
  • Poco M2 पर 500 रुपये की छूट मिलेगी
  • Poco M2 Pro और Poco X2 पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा
विज्ञापन
Flipkart Big Billion Days सेल Poco M2, Poco M2 Pro और Poco X2 फोन पर छूट दी जाएगी। सेल 16 अक्टूबर से शुरू होगी और 21 अक्टूबर तक चलेगी। पोको एम2 की कीमत में 500 रुपये की कटौती, जबकि पोको एम2 प्रो और पोको एक्स2 को 1,000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकेगा। कीमत में ये कटौती केवल सेल के लिए की गई है, जिसके बाद फोन को अपनी पुरानी कीमत पर ही बेचे जाएंगे।
 

Poco phone price discounts during Flipkart Big Billion Days sales

पोको एम2 10,999 से शुरू होता है, लेकिन इस बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान इसे 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत में। इसका मतलब है कि फोन में 500 रुपये की  कटौती होगी। आम तौर पर इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी मॉडल की कीमत 10,999  रुपये और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 12,499 रुपये होगी। संभावना है कि 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 500 रुपये की कटौती के साथ लिस्ट किया जाए। कीमत में कटौती को लेकर घोषणा करने के लिए पोको ने ट्विटर का सहारा लिया।

Poco M2 Pro की कीमत को भी सेलके दौरान कम किया जाएगा। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ में आप इस फोन को 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत यानी 1,000 रुपये सस्ता खरीद सकते हैं। फोन के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत आमतौर पर 13,999 रुपये होती है, जबकि इसके 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 14,999 और टॉप-ऑफ-द-लाइन 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये होती है। संभावना है कि सभी पोको एम2 प्रो मॉडल की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती होगी।

Poco M2 Pro की तरह ही, Poco X2 में भी 1,000 रुपये की कटौती होगी। Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान की कीमत 16,499 रुपये से शुरू होगी। वर्तमान में इसके 6 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 17,499 रुपये और 18,499 रुपये है। पोको एक्स2 के 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत फिलहाल 21,499 रुपये है। इन सभी मॉडलों को कम कीमतों के साथ बेचे जाने की संभावना है।

फ्लिपकार्ट सभी SBI कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत की तत्काल छूट भी दे रही है, जिससे वे इन फोनों को और भी कम कीमतों पर खरीद सकते हैं। ये डील फ्लिपकार्ट प्लस यूजर्स के लिए पहले शुरू हो जाएगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • कमियां
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Sharp display
  • Powerful processor
  • Solid battery life
  • Decent daylight camera performance
  • कमियां
  • A little bulky
  • Weak low-light photo quality
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  9. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  10. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »