Realme C3 लॉन्च हुआ भारत में, दो रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Realme C3 की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट का है। 7,999 रुपये में Realme C3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा।

Realme C3 लॉन्च हुआ भारत में, दो रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Realme C3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा

ख़ास बातें
  • 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है Realme C3 में
  • रियलमी सी3 की सेल 14 फरवरी से
  • Realme C3 में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होगा
विज्ञापन
Realme C3 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। रियलमी स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Realme.com और रियलमी के पार्टनर ऑफलाइन स्टोर्स में भी होगी। रियलमी सी3 वाटरड्रॉप नॉच और निचले हिस्से पर पतले बॉर्डर के साथ आता है। अन्य खासियतों की बात करें तो रियलमी सी3 मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर, 6.5 इंच के एचडी+ डिस्प्ले और 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। रियलमी सी3 मार्केट में Realme C2 की जगह लेगा।
 

Realme C3 price in India, offers

रियलमी सी3 की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट का है। 7,999 रुपये में Realme C3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। फोन ब्लेज़िंग रेड और फ्रॉज़ेन ब्लू रंग में मिलेगा। Realme के इस स्मार्टफोन की सेल 14 फरवरी से Flipkart और Realme.com पर शुरू होगी। फोन को जल्द ही ऑफलाइन स्टोर्स में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

रियलमी सी3 खरीदने वाले ग्राहकों को रिलायंस जियो की ओर से 7,550 रुपये का फायदा होगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर किसी स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर कम से कम 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
 

Realme C3 design, specifications

डुअल-सिम रियलमी सी3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
 
realme

Realme C3 डुअल कैमरा स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.4 है। एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।

रियलमी सी3 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में 43.9 घंटे तक के टॉक टाइम और 727.7 घंटे के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। फोन का डाइमेंशन 164.4x75x8.95 मिलीमीटर और वज़न 195 ग्राम है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी70
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »