• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 8 (2021) आधिकारिक रूप से हुआ टीज़, 48MP कैमरा के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

Redmi Note 8 (2021) आधिकारिक रूप से हुआ टीज़, 48MP कैमरा के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

Xiaomi ने हाल ही में अपने ट्वीट में दावा किया है कि कंपनी ने साल 2019 में लॉन्च हुए Redmi Note 8 स्मार्टफोन की 25 मिलियन यूनिट्स को बेचा है, इसी दौरान कंपनी ने यह भी कंफर्म किया कि Redmi Note 8 (2021) फोन भी जल्द दस्तक देने वाला है।

Redmi Note 8 (2021) आधिकारिक रूप से हुआ टीज़, 48MP कैमरा के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

Redmi Note 8 (2021) में मिल सकता है 48MP का प्राइमरी कैमरा

ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 (2021) में मिलेगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • रेडमी नोट 8 (2021) फोन का कोडनेम Biloba हो सकता है
  • FCC और Bluetooth SIG साइट पर लिस्ट हो चुका है फोन
विज्ञापन
Redmi Note 8 (2021) स्मार्टफोन की Xiaomi द्वारा आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी गई है। यह फोन इससे पहले Bluetooth SIG और US Federal Communications Commission (FCC) जैसी सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट हुआ था, जिससे इससे इस फोन से संबंधित जानकारियां सामने आई। रेडमी नोट 8 2021 फोन साल 2019 के मौजूदा मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड्स के साथ आ सकता है। लेकिन रेडमी नोट 8 (2021) फोन कथित रूप से ग्लोबल, यूरोपियन इकोनोमी एरिया और रूस की मार्केट्स में ही लॉन्च किया जा सकता है। जिससे इशारा मिलता है कि यह फोन भारत में दस्तक नहीं देगा। आगामी रेडमी फोन के लीक स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर, 4,000एमएएच बैटरी और 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक दे सकता है।

Xiaomi ने अपने ग्लोबल ट्विटर अकाउंट के जरिए Redmi Note 8 (2021) स्मार्टफोन के आगमन को टीज़ किया है। कंपनी ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि कंपनी ने साल 2019 में लॉन्च हुए Redmi Note 8 स्मार्टफोन की 25 मिलियन यूनिट्स को बेचा है, इसी दौरान कंपनी ने यह भी कंफर्म किया कि रेडमी नोट 8 (2021) फोन भी जल्द दस्तक देने वाला है। हालांकि, लॉन्च इवेंट से संबंधित जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है और न ही यह साफ किया गया है कि इसे किन मार्केट्स में पेश किया जाएगा।
 

Redmi Note 8 (2021) specifications (expected)

लीक के अनुसार, रेडमी नोट 8 (2021) फोन  Bluetooth SIG और US Federal Communications Commission (FCC) जैसी सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। एक अन्य लीक के मुताबिक, फोन का कोडनेम Biloba होगा और यह फोन फुल-एचडी+ डिस्प्ले से लैस होगा जिसके साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकता है। अटकले यह भी है कि फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट भी मिल सकता है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक जी85 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलेगी। हालांकि, स्टोरेज में 64 जीबी व 128 जीबी विकल्प मिलेंगे। यह साफ नहीं है कि फोन के साथ माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट विकल्प मिलेगा या नहीं।

साथ ही रेडमी नोट 8 (2021) फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ अल्ट्रा-वाइड सेंसर, डेप्थ सेंसर और टेली-मैक्रो सेंसर शामिल होगा। हालांकि, बाकि सेंसर कितने मेगापिक्सल के होंगे इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लीक जानकारी के अनुसार यह फोन 4,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा, जिसके साथ 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी में Wi-Fi 802.11 ac और Bluetooth v5.2 शामिल होंगे। रेडमी नोट 8 (2021) फोन MIUI 12+ पर काम कर सकता है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • कमियां
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »