Redmi Note 8 में कितना दम? पहली नज़र में...

Xiaomi Redmi Note 8 First Impressions in Hindi: क्या शाओमी रेडमी नोट 8 इस प्राइस सेगमेंट में अच्छे फीचर्स और परफॉर्मेंस प्रदान करता है? हमने रेडमी नोट 8 के साथ कुछ समय बिताया है तो आइए आपको हैंडसेट के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।

Redmi Note 8 में कितना दम? पहली नज़र में...

Xiaomi Redmi Note 8 First Impressions in Hindi: शाओमी रेडमी नोट 8 में कितना दम? पहली नज़र में...

ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 में है 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज
  • शाओमी रेडमी नोट 8 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है
  • Redmi Note 8 में मिलेगी 4000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 8 First Impressions in Hindi: शाओमी ने मजबूत स्पेसिफिकेशन के साथ रेडमी नोट 8 को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। Redmi Note 8 स्मार्टफोन Redmi 8 से ऊपर और Redmi Note 8 Pro का थोड़ा कमजोर वर्जन है। क्या रेडमी नोट 8 इस प्राइस सेगमेंट में अच्छे फीचर्स और परफॉर्मेंस प्रदान करता है? हमने रेडमी नोट 8 के साथ कुछ समय बिताया है तो आइए आपको हैंडसेट के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।

Redmi Note 8 के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच है, साथ ही हमारे ब्लू कलर वेरिएंट में स्क्रीन के ऊपरी हिस्से को छोड़कर किनारों में ब्लू कलर दिखाई दे रहा है। हमें यह बिल्कुल भी आकर्षक नहीं लगा। हमें उम्मीद है कि स्पेस ब्लैक और मूनलाइट व्हाइट कलर वेरिएंट ज्यादा सोबर लगता है।

6.3 इंच की स्क्रीन के ठीक नीचे बॉर्डर है जिसपर सिल्वर रंग में Redmi लोगो मिलेगा और फोन के फ्रंट पैनल पर ऊपर की तरफ वाटरड्रॉप-नॉच है। सिंगल फ्रंट कैमरा के बायीं ओर नोटिफिकेशन के लिए एलईडी लाइट है। Xiaomi का कहना है कि रेडमी नोट 8 के फ्रंट और बैक पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें- Redmi Note 8 और Realme 5 में कौन बेहतर?

Redmi 8 में सिंपल और सोल्ड फिनिश है तो वहीं शाओमी रेडमी नोट 8 ग्रेडिएंट फिनिश और डिफ्रेक्टिव पैटर्न है। हमारे पास नेप्ट्यून ब्लू कलर वेरिएंट है जिसका ऊपरी हिस्सा ग्रीनिश-ब्लू और निचला हिस्सा पर्पल रंग का दिखाई देता है। Redmi Note 8 के पिछले हिस्से में बायीं ओर वर्टिकल कैमरा सेटअप दिया है लेकिन यह थोड़ा उभरा हुआ है।

अगर यह आपको थोड़ा परेशान करता है तो आप रिटेल बॉक्स में मिलने वाले प्लास्टिक केस की मदद ले सकते हैं। फोन के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है।
 
redmi

शाओमी रेडमी नोट 8 का वज़न 188 ग्राम है जिसे मैनेज़ किया जा सकता है और फोन 8.35 मिलीमीटर मोटा है। फोन को एक हाथ में होल्ड करके इस्तेमाल करना भी आरामदायक रहा। फोन के बैक पैनल पर धब्बे आसानी से पड़ जाते हैं लेकिन यह ज्यादा स्लिपरी नहीं है।

फोन पी2आई वाटर रिपेलेंट है जो काफी अच्छी बात है। शाओमी ने फोन के ऊपरी हिस्से में आईआर एमिटर दिया है तो वहीं फोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और स्पीकर मिलेगा। सिम-ट्रे (दो नैनो-सिम) ओर 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट को फोन के बायीं ओर मिलेगा। पावर और वॉल्यूम बटन फोन के दाहिनी ओर मिलेंगे।  

Xiaomi ने Redmi Note 8 में 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी है। कलर्स विविड नहीं दिखते हैं और फोन में Redmi Note 8 Pro की तरह एचडीआर भी नहीं है लेकिन कीमत को देखते हुए हमें पसंद आया कि फोन क्रिस्प और स्मूथ है।

बता दें कि MIUI 10 में बहुत सारे ब्लोटवेयर हैं। शाओमी Redmi Note 8 तेज़ चलता है और हमें यूआई को लेकर कोई समस्या नहीं हुई। उम्मीद है कि रेडमी नोट 8 में PUBG Mobile जैसी पॉपुलर गेम स्मूथ चलेगी लेकिन इसके बारे में विस्तार से जानकारी हम आपको टेस्टिंग के बाद रिव्यू में देंगे।

Vivo U10 और Realme 5 की तरह Redmi Note 8 में भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, Xiaomi ने घोषणा की है कि कंपनी रेडमी नोट 8 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से कम के वेरिएंट को नहीं बेचेगी, इस मॉडल का दाम 9,999 रुपये तय किया गया है।
 
IMG

शाओमी रेडमी नोट 8 का एक दूसरा वेरिएंट भी है जो 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और इस मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। Redmi Note 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, बता दें कि रिटेल बॉक्स में 18 वॉट का चार्जर भी मिलता है।

हम जल्द रेडमी नोट 8 के रिव्यू में आपको हैंडसेट की बैटरी टेस्ट करने के बाद इस बात की जानकारी देंगे फोन ने हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में कितना साथ दिया। Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, इसका अपर्चर एफ/1.79 है। यह इलेक्ट्रॉनिक इमेज़ स्टेबलाइज़ेशन के साथ 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

दूसरा सेंसर 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। शाओमी रेडमी नोट 8 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। हम जल्द आपको Redmi Note 8 के रिव्यू में फोन के डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ, कैमरा आदि की विस्तार से जानकारी मुहैया कराएंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • कमियां
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  3. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  4. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  6. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  8. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »