Realme C3, Realme C12 और Realme C15 स्मार्टफोन को मिलना शुरू हुआ लेटेस्ट अपडेट

Realme C3, Realme C12 और Realme C15 के साथ ही कंपनी ने Realme X3 और Realme X3 SuperZoom के लिए भी अगस्त एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच ज़ारी किया है।

Realme C3, Realme C12 और Realme C15 स्मार्टफोन को मिलना शुरू हुआ लेटेस्ट अपडेट

Realme C3 को मिला स्मूथ स्क्रोलिंग फीचर

ख़ास बातें
  • Realme C3 अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न RMX2020_11.A.41 है
  • Realme C12 और Realme C15 का वर्ज़न नंबर RMX2185_11_A.71 है
  • Realme X3 और Realme X3 SuperZoom का वर्ज़न नंबर RMX2081PU_11.A.41
Realme C3, Realme C12 और Realme C15 स्मार्टफोन को अगस्त 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। रियलमी सी12 और रियलमी सी15 स्मार्टफोन के लिए यह लेटेस्ट अपडेट डुअल-मोड ऑडियो और सुपर नाइटटाइम स्टैंडबाय फीचर लेकर आया है। वहीं, रियलमी सी2 स्मार्टफोन को अलग से इस अपडेट में स्मूथ स्क्रोलिंग फीचर प्राप्त हुआ है। रियलमी सी3, रियलमी सी12 और रियलमी सी15 के साथ ही कंपनी ने Realme X3 और Realme X3 SuperZoom के लिए भी अगस्त एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आई है।

फोरम पोस्ट के अनुसार, Realme C3 के लिए इस लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न RMX2020_11.A.41 है। यह अपडेट फोन के लिए अगस्त 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ-साथ सुपर नाइट स्टैंडबाय और स्मूथ स्क्रोलिंग जैसे फीचर्स लेकर आया है। यह अपडेट स्टेटस इंफोर्मेंशन इंटरफेस को लॉन्ग प्रेस करते IMEI नंबर कॉपी करने का सपोर्ट लेकर आया है। इसके अलावा, अपडेट के चेंजलॉग में सामने आया है कि नया सॉफ्टवेयर अपडेट स्मार्टफोन में डिफॉल्ट बैटरी पर्सेन्टेज स्टेटस को भी ऑप्टिमाइज़ करता है।
 

रियलमी ने चेंजलॉग में यह भी जानकारी दी है कि रियलमी सी3 स्मार्टफोन में लॉन्ग प्रेस गेस्चर सपोर्ट भी लेकर आया है, जो कि ऐप ड्रॉवर से सीधे ऐप को अनइंस्टॉल करने में मदद करता है। यह अपडेट फोकस मोड को समर्पित टॉगल के साथ-साथ नोटिफिकेशन पैनल में OTG स्विच टॉगल लेकर आया है।

यह नया सॉफ्टवेयर पैकेज रियलमी सी3 स्मार्टफोन की उस समस्या में भी सुधार लाया है, जो थर्ड पार्टी लॉन्चर का इस्तेमाल करते हुए स्प्लिट स्क्रीन मोड को प्रभावित करती है।

रियलमी ने जानकारी दी है कि रियलमी सी3 के लिए यह अपडेट स्टैज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, जिसके तहत शुरुआत में सीमित संख्या के लोगों को यह अपडेट प्राप्त होगा। हालांकि आप सेटिंग्स में जाकर मैनुअली भी इस अपडेट की जांच कर सकते हैं।

रियलमी सी3 के साथ Realme C12 और Realme C15 स्मार्टफोन को भी अपडेट में अगस्त एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिला है, जिनके फर्मवेयर वर्ज़न नंबर एक जैसे ही हैं, जो है RMX2185_11_A.71 ।

रियलमी सपोर्ट पेज पर उपलब्ध जानकारी से मालूम चला है कि रियलमी सी12 और रियलमी सी15 का अपडेट साइज़ 3GB है, जो कि डुअल मोड ऑडियो फीचर लेकर आया है। इस अपडेट में सुपर नाइट-टाइम स्टैंडबाय फीचर भी शामिल है, जो कि रियलमी सी3 में भी दिया गया है। इसके अलावा इस अपडेट के जरिए वॉयस कॉलिंग समस्या में सुधार किया गया है। इसके अलावा इनकमिंग कॉल रिसीव करने के बाद स्क्रीन ऑफ हो जाने वाली समस्या को भी इस अपडेट के साथ फिक्स कर दिया गया है।

कुछ दिन पहले रियलमी Realme 5i, Realme 5s, Realme 5i और Realme C11 स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट लेकर आई थी। सपोर्ट पेज से जानकारी मिली है कि कंपनी ने हाल ही में Realme X3 और Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन को भी अगस्त एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच में अपडेट किया है। रियलमी एक्स3 और रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम के इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न RMX2081PU_11.A.41 था, जिसकी साइज़ 3.47जीबी था।
 
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
डिस्प्ले6.52 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
रिज़ॉल्यूशन720
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Built well
  • कमियां
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
रिज़ॉल्यूशन720
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Built well
  • कमियां
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
  • 4GB variant isn’t good value
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
रिज़ॉल्यूशन720
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • कमियां
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
रिज़ॉल्यूशन1080
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

पढ़ें: English
Share on Facebook Tweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
 
 

ADVERTISEMENT

Advertisement

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon दे रहा है 3 लाख रुपये तक कमाने का मौका, हर दिन देने होंगे अपने 6 घंटे
  2. Mahindra e2O इलेक्ट्रिक कार को जबरदस्त पावर के साथ किया मॉडिफाई, वीडियो में देखें
  3. Xiaomi का फोन चलाते हैं आप: लगभग Rs 30 हज़ार रुपये का मिलेगा गिफ्ट वाउचर, जानें डिटेल्स
  4. 4 रुपये में 100 किलोमीटर चलती है यह Made in India इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें इसकी कीमत और खूबियां
  5. अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा के साथ Mi Mix 4 फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
  6. 64MP कैमरा वाला Vivo Y53s फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
  7. Honda ने लॉन्च किया U-GO इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसकी कीमत और खूबियां
  8. Sony Bravia XR-77A80J और Sony Bravia KD-85X85J 4K टीवी भारत में लॉन्च, ये है कीमत
  9. भारत में Unocoin के यूजर्स अब Domino’s Pizza समेत इन सभी ब्रांड्स में कर सकते हैं Bitcoin से शॉपिंग!
  10. Independence Day 2021: 15 अगस्त को लॉन्च होंगे ये Made in India इलेक्ट्रिक स्कूटर, कार
#ताज़ा ख़बरें
  1. 999 रुपये का PUBG: BATTLEGROUNDS गेम खेलें फ्री में, जानें सभी डिटेल्स
  2. Sony Bravia XR-77A80J और Sony Bravia KD-85X85J 4K टीवी भारत में लॉन्च, ये है कीमत
  3. Xiaomi का फोन चलाते हैं आप: लगभग Rs 30 हज़ार रुपये का मिलेगा गिफ्ट वाउचर, जानें डिटेल्स
  4. 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ iQoo 8 Pro फोन होगा लॉन्च, अन्य स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक
  5. Xiaomi Mi Store द्वारा Bitcoin, Ethereum जैसी क्रिप्टोकरेंसी लेने पर कंपनी ने दी सफाई
  6. Realme GT 5G, Realme GT Master Edition Phones, Realme Book Slim भारत में 18 अगस्त को होंगे लॉन्च
  7. जापान में लीगल हो सकती है क्रिप्टोकरेंसी!
  8. अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा के साथ Mi Mix 4 फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
  9. 5 करोड़ डाउनलोड वाले Battlegrounds Mobile India ने 3 लाख से अधिक यूजर्स को किया बैन!
  10. Samsung Galaxy Unpacked इवेंट आज शाम 7.30 बजे होगा शुरू, यहां देखें लाइवस्ट्रीम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2021. All rights reserved.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com