• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम और जे7 प्राइम के ज़्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम और जे7 प्राइम के ज़्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम और सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के लिए बेहद ही लोकप्रिय हैंडसेट साबित हुए हैं, खासकर भारतीय मार्केट में। इन दोनों ही हैंडसेट से हर यूज़र या इच्छुक ग्राहक की एक ही शिकायत रही है, इनबिल्ट स्टोरेज।

सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम और जे7 प्राइम के ज़्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट लॉन्च
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी जे7 प्राइम और जे5 प्राइम के 32 जीबी वेरिएंट पेश किए गए
  • गैलेक्सी जे5 प्राइम को 14,900 रुपये में बेचा जा रहा है
  • गैलेक्सी जे7 प्राइम का 32 जीबी वेरिएंट 16,900 रुपये में उपलब्ध
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम और सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के लिए बेहद ही लोकप्रिय हैंडसेट साबित हुए हैं, खासकर भारतीय मार्केट में। इन दोनों ही हैंडसेट से हर यूज़र या इच्छुक ग्राहक की एक ही शिकायत रही है, इनबिल्ट स्टोरेज। अब Samsung ने Samsung Galaxy J7 Prime और Samsung Galaxy J5 Prime के 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट पेश किए हैं। सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम का 32 जीबी वेरिएंट सैमसंग की अपनी ई-कॉमर्स साइट पर 16,900 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम को इसी वेबसाइट पर 14,900 रुपये में बेचा जा रहा है।

मज़ेदार बात यह है कि इससे पहले अप्रैल में सैमसंग द्वारा गैलेक्सी जे7 प्राइम हैंडसेट का 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश करने की खबर आई थी। हालांकि, इसकी कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। यह पहला मौका है जब सैमसंग मोबाइल इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक दावा किया गया है। दरअसल, सैमसंग मोबाइल इंडिया के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई है। चुनिंदा ई-कॉमर्स साइट पर Galaxy J7 Prime के 16 जीबी वेरिएंट को 15,000 रुपये के आसपास में बेचा जा रहा है।

इनबिल्ट स्टोरेज के अलावा सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम (रिव्यू) नए वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 (2016) का अपग्रेडेड वर्ज़न है। इसमें होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। डुअल-सिम वाला गैलेक्सी जे7 प्राइम में एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो मौजूद रहेगा। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम से लैस होगा।

गैलेक्सी जे7 प्राइम में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है।

दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) का ही अपग्रेडेड वेरिएंट है। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी जे5 प्राइम स्मार्टफोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। गैलेक्सी जे5 प्राइम में 5 इंच एचडी डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फुल मेटल यूनिबॉडी वाले गैलेक्सी जे5 प्राइम में अपर्चर एफ/1.9 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

बात करें डुअल-सिम वाले गैलेक्सी जे5 प्राइम की तो इसमें एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो मौजूद रहेगा। सैमसंग जे सीरीज का यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए- जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। इसमें 2400 एमएएच की बैटरी दी गई है और डाइमेंशन 142.8x69.5x8.1 मिलीमीटर है। फोन का वज़न 143 ग्राम है। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well designed and well built
  • Superb screen
  • S Power Planning feature
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Low light camera performance could be better
  • Fingerprint scanner can be tricky at times
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy J7 Prime, Samsung Galaxy J5 Prime
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »