Samsung Galaxy J5 Prime को एंड्रॉयड 7.0 मिलने की ख़बर

ऐसा लगता है कि भारत में सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम यूज़र को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू हो गया है। स्मार्टफोन को ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट मिल रहा है। यूज़र से मिलीं ख़बरों के मुताबिक अब ओएस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो से एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर अपडेट हो गया है।

Samsung Galaxy J5 Prime को एंड्रॉयड 7.0 मिलने की ख़बर
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि भारत में Samsung Galaxy J5 Prime यूज़र को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू हो गया है। स्मार्टफोन को ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट मिल रहा है। यूज़र से मिलीं ख़बरों के मुताबिक अब ओएस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो से एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर अपडेट हो गया है। भारत में यूज़र को उनके सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम स्मार्टफोन पर अपडेट नोटिफिकेशन मिलना शुरू हो जाना चाहिए।

इसके  अलावा आप मैनुअली अपडेट भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए Settings > About Device > Software Update में जाना होगा। सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम के लिए नया एंड्रॉयड नूगा अपडेट का साइज़ 1 जीबी से ज़्यादा है। और हमारी सलाह है कि अपडेट डाउनलोड करने के लिए वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल करें। एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट नोटिफिकेशन से एक नए सैमसंग यूएक्स समेत कई नए फ़ीचर आने की पुष्टि होती है। इनमें मल्टी विंडो, नोटिफिकेशन और क्विक सेटिंग व एक नया डुअल मैसेंजर फ़ीचर शामिल है। सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम को एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलने की जानकारी सबसे पहले सैममोबाइल ने दी।

याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम को सबसे पहले 2016 में लॉन्च किया गया था। और इसी साल एक 32 जीबी वेरिएंट लॉन्च किया गया।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम में एक ऑक्टा-कोर सैम।संग एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हहैं। डुअल सिम सपोर्ट वाले इस फोन में एक 5 इंच एचडी डिस्प्ले है। फोन में  अपर्चर एफ/1.9 और एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन 2400 एमएएच की बैटरी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »