• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारी खूबियां

सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारी खूबियां

सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारी खूबियां
विज्ञापन
सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी जे सीरीज का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे5 प्राइम लॉन्च किया है।  इस स्मार्टफोन की कीमत 14,790 रुपये है और यह सितंबर अंत तक बाजार में उपलब्ध होगा। यह ब्लैक व गोल्ड कलर में मिलेगा। सैमसंग जे5 प्राइम के साथ ही सैमसंग जे7 प्राइम को भी लॉन्च किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम की कीमत 18,790 रुपये है और यह बाजार में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

लॉन्च इवेंट में कंपनी ने जानकारी दी कि गैलेक्सी जे5 प्राइम और जे7 प्राइम खरीदने वाले ग्राहकों के लिए वोडाफोन का डबल डेटा ऑफर मिलेगा। ऑफर के तहत ग्राहकों को 1 जीबी डेटा की कीमत चुकाने पर तीन महीने के लिए 1 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा।

दोनों ही स्मार्टफोन एस पावर प्लानिंग और एस सिक्योर फ़ीचर से लैस हैं। एस पावर प्लानिंग फ़ीचर बैटरी की लाइफ बढ़ाने का काम करेगा। इसमें फोन कॉल के लिए हमेशा रिज़र्व बैटरी मौजूद रहेगी और बैटरी खत्म हो जाने की स्थिति में फोन कॉल अपने आप फॉरवर्ड हो जाएंगे।

सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) का ही अपग्रेडेड वेरिएंट है। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी जे5 प्राइम स्मार्टफोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। गैलेक्सी जे5 प्राइम में 5 इंच एचडी डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फुल मेटल यूनिबॉडी वाले गैलेक्सी जे5 प्राइम में अपर्चर एफ/1.9 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

बात करें डुअल-सिम वाले गैलेक्सी जे5 प्राइम की तो इसमें एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो मौजूद रहेगा। सैमसंग जे सीरीज का यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए- जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। इसमें 2400 एमएएच की बैटरी दी गई है और डाइमेंशन 142.8x69.5x8.1 मिलीमीटर है। फोन का वज़न 143 ग्राम है। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »