Samsung Galaxy A70 को अपडेट मिलने की खबर, जुड़ेगा नया वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर

Samsung Galaxy A70 Update: सैमसंग गैलेक्सी ए70 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। जानें नए अपडेट के बार में।

Samsung Galaxy A70 को अपडेट मिलने की खबर, जुड़ेगा नया वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर

Samsung Galaxy A70 Update: सैमसंग गैलेक्सी ए70 को अपडेट मिलने की खबर

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A70 फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है
  • गैलेक्सी ए70 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया
  • गैलेक्सी ए70 में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएच की बैटरी दी गई है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A70 Update: सैमसंग गैलेक्सी ए70 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। गैलेक्सी ए70 के लिए जारी अपडेट के साथ रियर कैमरे के लिए सुपर स्टेडी मोड कैमरा फीचर को भी जोड़ा गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस फीचर को सबसे पहले सैमसंग की फ्लैगशिप Galaxy S10 सीरीज़ में दिया गया था, यह फीचर वीडियो को स्टेबलाइज़ करने में मदद करता है। सैमसंग ने हाल ही में Galaxy A80 को इस फीचर के साथ लॉन्च किया था। बता दें कि अभी सैमसंग गैलेक्सी ए70 सुपर स्टेडी मोड कैमरा फीचर के साथ आने वाला सबसे किफायती स्मार्टफोन है।

सैमसंग गैलेक्सी ए70 को मिले अपडेट का फाइल साइज़ 500 एमबी है जिसका वर्जन नंबर A705FNXXU2ASF5 है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सॉफ्टवेयर को अनलॉक डिवाइस के लिए नीदरलैंड और बेल्जियम में रोल आउट किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि सैमसंग ने अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया है तो ऐसे में अन्य देशों में भी अपडेट पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।

नए अपडेट के साथ टचस्क्रीन परफॉर्मेंस को भी इंप्रूव किया गया है, साथ ही यह मई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। सैमसंग गैलेक्सी ए70 के लिए जारी हुए इस सॉफ्टवेयर में बग फिक्स, सॉफ्टवेयर और कैमरा के लिए स्टेबिलिटी फिक्स भी शामिल है।

सुपर स्टेडी मोड के जुड़ जाने के बाद गैलेक्सी ए70 भी स्टेबलाइज़ वीडियो प्रदान करेगा। यह मोड 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर वीडियो आउटपुट को 1080 रिजॉल्यूशन तक ही सीमित कर देता है। हमने इस सुपर स्टेडी मोड को गैलेक्सी एस10 को रिव्यू करते समय टेस्ट किया था और हम इसके परफॉर्मेंस से काफी खुश थे। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। भारत में रह रहे यूज़र्स को अपडेट के लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Beautiful Super-AMOLED display
  • Impressive slow-mo video recording
  • Good battery life and fast charging
  • कमियां
  • Bulky and heavy
  • No camera night mode
  • No OIS or EIS
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Galaxy A70, Samsung Galaxy A70 Update
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »