Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी

इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Samsung Galaxy A57 5G की यह जगह ले सकता है। अगले वर्ष की शुरुआत में यह स्मार्टफोन भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है

Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी

Photo Credit: Samsung

इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Samsung Galaxy A57 5G की यह जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A58 5G में 5,000 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है
  • इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Samsung Galaxy A57 5G की यह जगह ले सकता है
विज्ञापन

स्मार्टफोन मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल Samsung का Samsung Galaxy A58 5G जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Samsung Galaxy A57 5G की यह जगह ले सकता है। अगले वर्ष की शुरुआत में Samsung Galaxy A58 5G को भारत सहित चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। 

चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) के डेटाबेस पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-A5860 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy A58 5G हो सकता है। यह स्मार्टफोन 45 W की चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। Samsung Galaxy A57 5G में भी 45 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट था। सैमसंग ने बताया था कि यह स्मार्टफोन Super Fast Charging 2.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जिससे इसकी बैटरी को लगभग 30 मिनटों में 0 से 60 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि Samsung Galaxy A58 5G में 5,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Samsung Galaxy A57 5G में 6.7 इंच FHD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले (1,080 x 2,340 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए GPS, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप, एंबिएंट लाइट सेंसर और जियोमैग्नेटिक सेंसर दिए गए हैं। Samsung Galaxy A57 5G में 5,000 mAh की बैटरी है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। भारत में हाल ही में Samsung Galaxy F70 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। Samsung Galaxy F70 5G में 5,000 mAh की बैटरी है। यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9.5 पर चलता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »