8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा Samsung Galaxy A52s फोन! कीमत हुई लीक...

टिप्सटर के अनुसार, Samsung Galaxy A52s फोन जल्द ही यूरोपियन मार्केट में दस्तक देगा। फिलहाल फोन की लॉन्च तारीख को लेकर स्पष्टता सामने नहीं आई है। इसके साथ यह भी साफ नहीं है कि यह फोन दूसरी मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा भी या नहीं, जिसमें भारत भी शामिल है।

8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा Samsung Galaxy A52s फोन! कीमत हुई लीक...
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52s में मिल सकता है 128 जीबी स्टोरेज
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52एस स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • फोन की लॉन्च तारीख की जानकारी फिलहाल साफ नहीं है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A52s स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है। यह फोन 128 जीबी स्टोरेज मॉडल के साथ उपलब्ध कराया जाएगा और फोन की कीमत को भी ऑनलाइन लीक कर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए52एस फोन गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ है, जिसमें फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी प्राप्त होती है। यह फोन Samsung Galaxy A52 4G और Samsung Galaxy A52 5G फोन का ऑफशूट वेरिएंट हो सकता है, जो कि इस साल मार्च में लॉन्च हुए थे। फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी ए52एस फोन के लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने 91Mobiles के कॉलेब्रेशन में जानकारी दी है कि Samsung Galaxy A52s फोन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। टिप्सटर का दावा है कि यह फोन पहले यूरोपियन मार्केट में दस्तक देगा। फिलहाल फोन की लॉन्च तारीख को लेकर स्पष्टता सामने नहीं आई है। इसके साथ यह भी साफ नहीं है कि यह फोन दूसरी मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा भी या नहीं, जिसमें भारत भी शामिल है।

इसके अलावा, अग्रवाल ने यह भी जानकारी दी है कि सैमसंग गैलेक्सी ए52एस फोन में 128 जीबी स्टोरेज दिया जाएगा, जिसकी कीमत EUR 449 (लगभग 39,400 रुपये) होगी। टिप्सटर ने फोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

सैमसंग गैलेक्सी ए52एस फोन गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-A528B के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ लिस्ट है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह One UI आधारित होगा। साथ ही इसमें 8 जीबी रैम मिलेगा। इसके अलावा, फोन कथित रूप से ‘lahaina' कोडनेम वाले प्रोसेसर से लैस होगा और सीपीयू की जानकारी से संकेत मिलते हैं कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर होगा जिसकी अधिकतम स्पीड 2.4GHz होगी। यह स्नैपड्रैगन 750 प्रोसेसर का अपग्रेड होगा, जो कि गैलेक्सी ए52 5जी में मौजूद है। सैमसंग गैलेक्सी ए52एस फोन का सिंगल कोर स्कोर 770 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 2,804 प्वाइंट्स है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP67 rating, unique design
  • High-quality stereo speakers
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • Good daylight camera performance
  • Good selfie camera
  • Fluid software experience
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera performance
  • Video recording lacks stabilisation
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  5. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  6. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  7. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  8. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  9. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  10. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »