8GB रैम Samsung Galaxy A52s 5G वेरिएंट को मिला नया मिंट कलर ऑप्शन, जानें कीमत

ऑसम मिंट कलर ऑप्शन मिल रहा है, जो कि केवल 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इस फोन की कीमत 37,999 रुपये है। फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में 35,999 रुपये में मिलता है।

8GB रैम Samsung Galaxy A52s 5G वेरिएंट को मिला नया मिंट कलर ऑप्शन, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52s 5G में मौजूद हैं क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • HDFC Bank क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड पर मिल रहा डिस्काउंट
  • 8 जीबी रैम में मिल रहा नया कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन को भारत में नया कलर ऑप्शन प्राप्त हुआ है। नए कलर ऑप्शन के अलावा गैलेक्सी ए लाइनअप के इस स्मार्टफोन में अन्य किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। इस स्मार्टफोन पर HDFC बैंक कार्ड के जरिए इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन को सितंबर में तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था। सैमसंग 5जी इनेबल स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3 पर काम करता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैदन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलती है।
 

Samsung Galaxy A52s 5G price, bank offers

Samsung Galaxy A52s 5G फोन में ऑसम मिंट कलर ऑप्शन मिल रहा है, जो कि केवल 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इस फोन की कीमत 37,999 रुपये है। फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में 35,999 रुपये में मिलता है। इसमें तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, ऑसम ब्लैक, ऑसम पर्पल और ऑसम व्हाइट।

नए कलर ऑप्शन के अलावा, सैमसंग मिड-रेंज स्मार्टफोन पर HDFC Bank क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड पर 6,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है।
 

Samsung Galaxy A52s 5G specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ आपोक 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-शूटर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी ए52 5जी में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के साथ 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन डस्ट और वाटर-रसिस्टेंट के लिए IP67 रेटेड है। फोन में स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी अटॉमस साउंड भी दिया है।

फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 25 वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह चार्जर फोन बॉक्स के साथ ही मिलता है। यह गैलेक्सी ए52 5जी के विपरित है, जो कि 25 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करता है लेकिन इसमें केवल 15 वॉट अडैप्टर दिया गया है। फोन का डायमेंशन 159.9x75.1x8.4mm  और भार 189 ग्राम है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP67 rating, unique design
  • High-quality stereo speakers
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • Good daylight camera performance
  • Good selfie camera
  • Fluid software experience
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera performance
  • Video recording lacks stabilisation
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »