64MP कैमरा, 8GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A52s 5G फोन लॉन्च

Samsung Galaxy A52s 5G की कीमत सिंगापुर में S$548 (लगभग 40,411 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत S$648 (लगभग 47,786 रुपये) है।

64MP कैमरा, 8GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A52s 5G फोन लॉन्च
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52s 5G क्वाड रियर कैमरा के साथ आया है
  • स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन
  • फोन में मिलेंगे चार कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन को सिंगापुर में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन Samsung Galaxy A52 का अपग्रेड वर्ज़न है, जिसका डिज़ाइन तो अपने पुराने वर्ज़न की तरह है लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन में कंपनी ने कुछ अपग्रेड्स किए हैं। जैसे कि सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन में आपको बड़ी बैटरी मिलेगी। इसके अलावा, फोन में नया प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। खरीद के लिए कंपनी ने फोन में चार कलर ऑप्शन पेश किए हैं, जबकि कॉन्फिग्रेशन में भी आपको दो विकल्प मिलेंगे।
 

Samsung Galaxy A52s 5G price, availability

Samsung Galaxy A52s 5G की कीमत सिंगापुर में S$548 (लगभग 40,411 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत S$648 (लगभग 47,786 रुपये) है। सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन को आप ऑसम ब्लैक, ऑसम वॉयलेट, ऑसम व्हाइट और ऑसम मिंट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
 

Samsung Galaxy A52s 5G specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ आपको 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-शूटर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी ए52 5जी में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के साथ 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन डस्ट और वाटर-रसिस्टेंट के लिए IP67 रेटेड है। फोन में स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी अटॉमस साउंड भी दिया है।

फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह चार्जर फोन बॉक्स के साथ ही मिलता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP67 rating, unique design
  • High-quality stereo speakers
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • Good daylight camera performance
  • Good selfie camera
  • Fluid software experience
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera performance
  • Video recording lacks stabilisation
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  2. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  3. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  4. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  5. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  6. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  7. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  8. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  9. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  10. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »