सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) की पहली झलक

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) की पहली झलक
विज्ञापन
सैमसंग ने सोमवार को भारत में अपने नए गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) स्मार्टफोन पेश किए। नए मिड रेज गैलेक्सी ए-सीरीज़ वेरिएंट, 2016 में आए गैलेक्सी ए सीरीज़ हैंडसेट की जगह लेंगे। दक्षिण कोरियाई कंपनी एक बार फिर अपने मेटल-एंड-ग्लास डिज़ाइन को प्रमोट कर रही है। पिछले साल आए वेरिएंट की लोकप्रियता की एक बड़ी वजह यह भी थी।

2017 के सैमसंग गैलेक्सी ए5 और सैमसंग गैलेक्सी ए7 के साथ कंपनी ने मिड-रेंज सेगमेंट में अपने फ्लैगशिप एस7 वाले कई फ़ीचर ला दिए हैं। सैमसंग का दावा है कि ए फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस बॉडी के साथ आते हैं। इस कीमत में ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले के साथ आने वाले ये पहले स्मार्टफोन हैं। गैलेक्सी ए5 और सैमसंग गैलेक्सी ए7 दोनों ही फोन पिछले वेरिएंट से बेहतर हुए हैं, इनमें 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। फोन की बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। दोनों फोन की बैटरी क्षमता भी पहले से सुधरी है।


गैज़ेट्स 360 को लॉन्च इवेंट में नए सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) के साथ थोड़ा समय बिताने का मौका मिला। जानें फोन पहली झलक में हमें कैसा लगा।

पहली नज़र में, नया सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) देखने में काफी हद तक फ्लैगशिप गैलेक्सी एस7 (रिव्यू) की तरह लगते हैं, ख़ासकर अपने घुमावदार किनारों की वजह से। दोनों फोन में सिर्फ स्क्रीन साइज़ का ही फर्क है। दोनों नए वेरिएंट की बात करें तो, गैलेक्सी ए5 में 5.2 इंच का छोटा स्क्रीन है जिससे यह पकड़ने में सुविधाजनक लगता है। और यह फोन उन लोगों को भी अच्छा लगेगा जो फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। वहीं, गैलेक्सी ए7 में 5.7 इंच स्क्रीन है। उम्मीद के मुताबिक, गैलेक्सी ए5 स्मार्टफोन 159 ग्राम भारी है जबकि गैलेक्सी ए7 186 ग्राम के साथ थोड़ा भारी महसूस होता है।
 
samsung

दोनों फोन के अगले हिस्सों पर प्रतिष्ठित गैलेक्सी सीरीज़ का लुक बरकरार है। फोन में आगे की तरफ़ स्क्रीन के बिल्कुल नीचे एक फिज़िकल होम बटन है। होम बटन के दोनों तरफ़ कैपेसिटिव नेविगेशन बटन हैं। दोनों फोन के साथ सीमित समय गुजारने के दौरान, हमने महसूस किया कि कैपेसिटिव नेविगेशन बटन बैकलिट हैं लेकिन बेहद कम समय के लिए जलते हैं। यही बात हमने गैलेक्सी ए सीरीज़ 2016 के हैंडसेट में भी नोटिस की थी। कुल मिलाकर, इन हैंडसेट की सबसे बड़ी ख़ासियत मेटल फ्रेम और ग्लास रियर पैनल हैं। सैमसंग मोबाइल्स के वाइस प्रेसिडेंट मनु शर्मा ने जोर देकर बताया कि ग्लास रियर पैननल सैमसंग की ''प्रीमियम डिज़ाइन हेरिटेज'' हैं। हालांकि, इन दोनों पर ही उंगलियों के निशान बेहद आसानी से पड़ते हैं और हम गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) को कवर के साथ ही इस्तेमाल करने की सलाह देंगे।

इसके अलावा शर्मा ने गैज़ेट्स 360 के साथ बातचीत में पुष्टि करते हुए बताया कि नए गैलेक्सी ए-सीरीज़ के स्मार्टफोन सैमसंग पे (एनएफसी और एमएसटी क्षमता) सपोर्ट करेंगे। कंपनी की मोबाइल पेमेंट सर्विस अब भारत में उपलब्ध है।

फोन के रियर पर प्राइमर कैमरा और फ्लैश हैं। लेकिन इस सेगमेंट वाले दूसरे फोन जैसे वनप्लस 3टी, असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) और मोटो ज़ेड में दिए उभरे हुए कैमरे की तरह कैमरा नहीं है। और यह बदलाव हमें अच्छा लगा। इसके अलावा हमें दोनों फोन के दांयीं तरफ स्पीकर ग्रिल की जगह भी पसंद आई, हालांकि थोड़े बिताए समय में हमें इनकी आवाज़ बहुत ज्यादा तेज नहीं लगी। दोनों फोन में नीचे की तरफ 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। दांयें पैनल पर पावर बटन हैं जबकि बांयीं तरफ़ वॉल्यूम रॉकर बटन दिए गए हैं। गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए7 में फिज़िकल बटन हमें ठीक लगा।
 
samsung

सैमसंग नए गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए7 स्मार्टफोन में दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट को जमकर प्रमोट कर रही है। गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) वीओएलटीई के साथ 4जी सपोर्ट करते हैं जिसका मतलब है कि ये फोन रिलायंस जियो के मोबाइल नेटवर्क के साथ काम करेंगे।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) में 5.2 इंच डिस्प्ले है जबकि गैलेक्सी ए7 (2017) में 5.7 इंच डिस्प्ले दिया गया है। दोनों फोन में फुल एचडी और सुपर एमोलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। नए गैलेक्सी ए सीरीज़ वेरिएंट में कंपनी का नया ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर दिया गया है जो 1.9 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। फोन में 3 जीबी रैम है। दोनों फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। सैमसंग अपने सैमसंग क्लाउड ऐप पर 15 जीबी क्लाउड स्टोरेज भी ऑफर कर रही है। दोनों नए फोन में प्रीसेट कैमरा फिल्टर का एक सेट दिया गया है जिसमें एक फूड मोड भी है जिससे तस्वीरों ज्यादा बेहतर दिखती हैं। सैमसंग ने नौ इफेक्ट दिए हैं जिन्हें मुख्य कैमरा इंटरफेस को स्वाइप कर एक्सस किया जा सकता है। कुल मिलाकर, कैमरा ऐप पहले से ज्यादा स्पष्ट दिखता है और इसे इस्तेमाल करना आसान है।

गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए7, दोनों ही फोन में एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/1.9 का 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। नए गैलेक्सी ए5 का डाइमेंशन 146.1x71.4x7.9 मिलमीटर है। और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। गैलेक्सी ए7 (2017) का डाइमेंशन 156.8x77.6x7.9 मिलीमीटर और बैटरी 3000 एमएएच की है।  
 
samsung

सॉफ्टवेयर की बात करें, तो गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए7 में हमने कोई बड़ा बदलाव महसूस नहीं किया। कंपनी का यूआई हल्का लगता है और इसमें कोई ख़ास दिक्कत नहीं होती। सैमसंग के दूसरे गैलेक्सी फोन की तरह ही, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के ऐप सूट के लिए अलग-अलग फोल्डर दिए गए हैं। नए गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए7 के साथ गुजारे हमारे सीमित समय में हमने पाया कि फोन में मल्टीटास्किंग और इंटरनेट ब्राउज़िंग ठीक तरह से होती है। हालांकि, हम सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) की परफॉर्मेंस और कैमरे के बारे में अपना फैसला विस्तृत रिव्यू प्रक्रिया पूरी करने तक सुरक्षित रखेंगे।


अंतिम विचार
नए गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) की कीमत क्रमशः 28,990 रुपये और 33,490 रुपये है। दोनों फोन 15 मार्च से देशभर के ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

इन कीमतों के साथ नए गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए7 स्मार्टफोन की टक्कर लोकप्रिय हॉनर 8, असूस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) और वनप्लस 3टी स्मार्टफोन से होगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic size, good build
  • IP86 rating
  • Samsung Pay support
  • Functional UI
  • कमियां
  • Autofocus is slow, struggles in macros
  • Weak speaker for media playback
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7880
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP68 rated
  • Very good build
  • Samsung Pay support
  • Functional UI
  • कमियां
  • Heavy and bulky
  • Autofocus is slow, struggles in macros
  • Questionable value for money
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7880
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »