• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) भारत में लॉन्च, जानें इनके बारे में

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) भारत में लॉन्च, जानें इनके बारे में

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) भारत में लॉन्च, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत 28,990 रुपये है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) हैंडसेट 33,490 रुपये में मिलेगा
  • दोनों ही हैंडसेट की बिक्री भारत में 15 मार्च से शुरू होगी
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। हम बात कर रहे हैं सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) की। गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत 28,990 रुपये है, वहीं गैलेक्सी ए7 (2017) हैंडसेट 33,490 रुपये में मिलेगा। दोनों ही हैंडसेट की बिक्री भारत में 15 मार्च से शुरू होगी। हालांकि, इन हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग आज से शुरू हो गई है। स्मार्टफोन ब्लैक स्काय और गोल्ड सैंड कलर में मिलेंगे।

बता दें कि दक्षिण कोरियाई कंपनी की गैलेक्सी ए (2017) सीरीज़ के स्मार्टफोन को पिछले साल सीईएस 2017 में लॉन्च किया गया था। कंपनी का दावा है कि गैलेक्सी ए (2017) सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पिछले फोन की तुलना में ज्यादा बेहतर कैमरा दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इन स्मार्टफोन में कैमरे को कम रोशनी वाली जगह के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ किया गया है। नए स्मार्टफोन आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस हैं।
 
samsung galaxy a7 2017

सबसे पहले बात गैलेक्सी ए7 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 5.7 इंच (1080 x1920 पिक्सल) फुलएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3600 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।  यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 156.8 x 77.6 x 7.9 मिलीमीटर है।
 
samsung_galaxy_a3_a5_a7_2017_black

अब बात 5.2 इंच (1080 x1920 पिक्सल) फुलएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाले सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में भी गैलेक्सी ए7 (2017) की तरह ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग फ़ीचर के साथ आती है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 146.1 x 71.4 x 7.9 मिलीमीटर है। फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic size, good build
  • IP86 rating
  • Samsung Pay support
  • Functional UI
  • कमियां
  • Autofocus is slow, struggles in macros
  • Weak speaker for media playback
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7880
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP68 rated
  • Very good build
  • Samsung Pay support
  • Functional UI
  • कमियां
  • Heavy and bulky
  • Autofocus is slow, struggles in macros
  • Questionable value for money
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7880
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. सरकार ने ब्लॉक की 300 बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट्स
  3. 10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत
  4. Vivo Y11 5G और Y21 5G की कीमत लीक! भारत में लॉन्च से पहले सामने आई पूरी डिटेल
  5. AI Coach के साथ boAt की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, सिंगल चार्ज में 10 दिन चलती है, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होते ही S25 Ultra हुआ सस्ता! नई कीमत लीक
  7. धरती से टकराने से पहले रोके जाएंगे एस्टेरॉयड! जानिए क्या है Blue Origin का बड़ा मिशन
  8. OnePlus 15T में मिलेंगे 50 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा, LUMO इमेजिंग सिस्टम
  9. Redmi 15A 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,300mAh की बैटरी 
  10. सरकार का हर फोन में Aadhaar ऐप प्री-इंस्टॉल करने का प्लान! Apple-Samsung जैसे ब्रांड्स ने जताई आपत्ति
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »