Samsung Galaxy A27 के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट हो सकता है। यह Android 16 पर चल सकता है

Samsung Galaxy A27 के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट हो सकता है
  • Samsung Galaxy A27 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की Galaxy A सीरीज में जल्द एक नया स्मार्टफोन शामिल हो सकता है। Samsung Galaxy A27 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। कंपनी की वेबसाइट पर भी इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। इसमें प्रोसेसर के तौर Snapdragon 6 Gen 3 हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy A26 की जगह ले सकता है। 

हाल ही में Samsung Galaxy A37 और Galaxy A57 को लॉन्च किया गया था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, की ब्राजील में सैमसंग की वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। इससे Samsung Galaxy A27 के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। Samsung Galaxy A27 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

इससे पहले बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench और IMEI पर पर Samsung Galaxy A27 की मॉडल नंबर - SM-A276B के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट हो सकता है। यह Android 16 पर चल सकता है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी नही्ं दी है। 

Samsung Galaxy A57 5G में 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और Vision Booster सपोर्ट के साथ है। Samsung Galaxy A37 5G में 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके अलावा Samsung Galaxy A57 5G में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और Samsung Galaxy A37 5G में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। Samsung Galaxy A57 5G में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1680 और Samsung Galaxy A37 5G में Exynos 1480 दिया गया है। Samsung Galaxy A57 5G और  Samsung Galaxy A37 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी हैं। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 5,000mAh की बैटरी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »