Samsung Galaxy A27

Samsung Galaxy A27 - ख़बरें

  • Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
    Samsung Galaxy A27 की कीमत का खुलासा लॉन्च से पहले हो गया है। Galaxy A27 के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €349 (लगभग 38,461 रुपये) होगी और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €439 (लगभग 48,380 रुपये) होगी। आपको बता दें कि Galaxy A26 के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट को €299 और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट को €369 में लॉन्च किया गया था।
  • Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
    जून 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी व्यस्त महीना साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi 17, Redmi Turbo 5, iQOO Z11, Infinix GT 50 Pro, Vivo T5 Lite, Realme P4R और Samsung Galaxy A27 जैसे स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं। इन डिवाइसेज में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, नए प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। कुछ मॉडल्स गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए जा सकते हैं, जबकि कुछ बजट और मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करेंगे। हालांकि अधिकांश जानकारी फिलहाल लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है।
  • Samsung Galaxy A27 के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    सैमसंग की ब्राजील में वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। इससे Samsung Galaxy A27 के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। Samsung Galaxy A27 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
  • Samsung Galaxy A27 में होगा फ्लैगशिप डिजाइन! फ्लैट डिस्प्ले के साथ रेंडर्स में दिखी पहली झलक
    Samsung Galaxy A27 कंपनी का अगला बजट फोन होगा जिसका डिजाइन आखिरकार सामने आ गया है। फोन के CAD रेंडर्स लीक हुए हैं जिनमें इसके डिजाइन में एक बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। फोन के फ्रंट में महत्वपूर्ण डिजाइन एलिमेंट को कंपनी पूरी तरह से बदल सकती है और इसका लुक एक फ्लैगशिप फोन जैसा होने वाला है। फोन में 5000mAh बैटरी की अफवाह काफी समय पहले ही आ चुकी है।
  • Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 दिया जा सकता है। यह लगभग दो वर्ष पुराना प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर का इस्तेमाल करने का कारण चिपसेट्स की बढ़ती कॉस्ट हो सकता है। Samsung Galaxy A27 5G में Adreno 710 GPU मिल सकता है। Geekbench पर इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 777 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,802 प्वाइंट्स का स्कोर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy A27 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग
    आगामी स्मार्टफोन में में 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर सैमसंग का Exynos 1680 का इस्तेमाल किया जा सकता है। Samung Galaxy A57 में 12 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के अलावा 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरा मिल सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »