• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Qualcomm की टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी!

Qualcomm की टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी!

इसका प्राइस 99 डॉलर (8,200 रुपये) से कम हो सकता है। इस वर्ष के अंत तक यह स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है

Qualcomm की टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी!

इस स्मार्टफोन में कम कॉस्ट वाला कस्टमाइज चिपसेट दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का प्राइस 99 डॉलर (8,200 रुपये) से कम हो सकता है
  • यह स्मार्टफोन 5G स्टैंडअलोन आर्किटेक्चर को सपोर्ट करेगा
  • रिलायंस जियो ने देश में अपने 5G नेटवर्क को लगभग पूरा कर लिया है
विज्ञापन
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Qualcomm  ने बड़ी टेलीकॉम कंपनियों और ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEM) के साथ मिलकर कम प्राइस वाला 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बनाई है। देश में पिछले कुछ महीनों में 5G नेटवर्क तेजी से बढ़ा है। हालांकि, बड़ी संख्या में टेलीकॉम यूजर्स के पास 2G सर्विस है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एंट्री-लेवल का 5G स्मार्टफोन लाने के लिए क्वालकॉम OEM और टेलीकॉम कंपनियों के साथ पार्टनरशिप कर सकती है। इसका प्राइस 99 डॉलर (8,200 रुपये) से कम हो सकता है। इस वर्ष के अंत तक यह स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए क्वालकॉम विभिन्न OEM के साथ बातचीत कर रही है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन 5G स्टैंडअलोन आर्किटेक्चर को सपोर्ट कर सकता है।

इस स्मार्टफोन में कम कॉस्ट वाला कस्टमाइज चिपसेट दिया जा सकता है। क्वालकॉम के SVP, Chris Patrick के हवाले से इस मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है, "यह प्रोडक्ट भारत से प्रेरित है। हम 4G से  5G पर शिफ्ट होने वालों पर फोकस कर रहे हैं।" देश में 2G यूजर्स को प्रोत्साहित करने के लिए क्वालकॉम यह चिपसेट लाने की योजना बना रही है। इससे देश में 5G यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। पिछले कुछ वर्षों में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले वर्ष दिसंबर में टेलीकॉम सब्सक्राइबर बेस महीना-दर-महीना आधार पर मामूली बढ़कर119 करोड़ का था। बड़ी टेलीकॉम कंपनियों Bharti Airtel और Reliance Jio के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ी है। 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के डेटा के अनुसार, दिसंबर में मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 119.03 करोड़ पर पहुंच गई। इससे पिछले महीने में यह संख्या 118.57 करोड़ की थी। Vodafone Idea के सब्सक्राइबर्स की संख्या 13.68 लाख घटी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL की सर्विस को लगभग 1.5 लाख सब्सक्राइबर्स ने छोड़ा है। मोबाइल नेटवर्क की क्वालिटी और कवरेज में सुधार के लिए सरकार ने लगभग 11.6 अरब डॉलर से अधिक का स्पेक्ट्रम नीलाम करने की योजना बनाई है। इस नीलामी में 800, 900, 1,800, 2,100, 2,300, 2,500, 3,300 MHz और 26 GHz के बैंड्स में 10,523.1 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम शामिल किया जाएगा। हालांकि, टेलीकॉम इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का कहना है कि टेलीकॉम कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा से इनके मार्जिन पर असर पड़ रहा है। इससे अतिरिक्त स्पेक्ट्रम के लिए बिड देने की इनकी क्षमता भी कम हो सकती है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »