Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट

चीन में पेश किए गए Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है
  • Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन की 7560 mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष की शुरुआत में Redmi Turbo 5 को Redmi Turbo 5 Max के साथ चीन में पेश किया गया था। Xiaomi के इस सब-ब्रांड की ओर से दिए गए टीजर में भारत में Redmi Turbo 5 के जल्द लॉन्च की जानकारी दी गई है। यह चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन के समान दिख रहा है। देश में Redmi Turbo सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन होगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में देश में शाओमी की यूनिट ने बताया है कि भारत में Redmi Turbo 5 को जल्द लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट पर Redmi Turbo 5 के डिजाइन का भी खुलासा किया गया है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें कैमरा मॉड्यूल के साथ एक LED फ्लैश है। 

इस स्मार्टफोन के फ्लैट रियर पैनल में नीचे दाएं कोने पर Redmi की ब्रांडिंग है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। हालांकि, Redmi Turbo 5 के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। चीन में पेश किए गए Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। 

Redmi Turbo 5 में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के  साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 4K 60 fps वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। का सेल्फी कैमरा मिलता है। Redmi Turbo 5 में 7,560 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हाल ही में  भारत में Redmi A7 Pro 5G की बिक्री शुरू की गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T8300 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »