Redmi जल्द लॉन्च करेगी K80 Ultra, 7,140mAh की दमदार बैटरी

K80 Ultra में 6.83 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें मेटल का मिडल फ्रेम और ग्लास फाइबर का बैक पैनल होगा

Redmi जल्द लॉन्च करेगी K80 Ultra, 7,140mAh की दमदार बैटरी

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • K80 Ultra में 6.83 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • K80 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया जाएगा
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Redmi का K80 Ultra जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। पिछले वर्ष नवंबर में Redmi K80 और K80 Pro को पेश किया गया था।  K80 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया जाएगा। 

Redmi की ओर से चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इस स्मार्टफोन की इमेज शेयर की गई हैं। इनमें बैक पैनल के ऊपर दाएं कोने पर सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इसमें दो कैमरा के साथ एक LED फ्लैश यूनिट है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। K80 Ultra में 6.83 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें मेटल का मिडल फ्रेम और ग्लास फाइबर का बैक पैनल होगा। इस पोस्ट में यह स्मार्टफोन व्हाइट कलर में दिख रहा है। इसके अलावा इसे ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

कंपनी ने बताया है कि K80 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया जाएगा। इसमें Redmi का अभी तक का सबसे बड़ा 3D IceLoop वेपर चैंबर होगा। इस स्मार्टफोन की 7,140 mAh की बैटरी बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। इसमें डुअल स्पीकर यूनिट दी जाएगी। इसके साथ कंपनी का पहला गेमिंग पर फोकस्ड टैबलेट K Pad इस महीने लॉन्च किया जाएगा। इसमें 8.8 इंच IPS LCD स्क्रीन (2,880 x 1,800 पिक्सल्स ) 3K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। 

यह टैबलेट इमर्सिव गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरिएंस के लिए बेहतर होगा। इसके डिस्प्ले में 165 Hz का रिफ्रेश रेट और 16:10 की आस्पेक्ट रेशो हो सकती है। यह इमर्सिव गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरिएंस के लिए बेहतर होगा। यह एक स्लीक लेकिन पावरफुल टैबलेट होगा। Redmi K Pad में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का नया Dimensity 9400+ दिया जाएगा। इस टैबलेट की 7,500 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। Redmi K Pad को 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के बेस वेरिएंट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा यह 12 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकता है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »