Redmi Note 5 Pro की आज Mi.com पर प्री-ऑर्डर सेल

शाओमी Redmi Note 5 Pro को आज खरीदने का 'सबसे अच्छा' मौका है। स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर सेल शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Redmi Note 5 Pro की आज Mi.com पर प्री-ऑर्डर सेल

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो

ख़ास बातें
  • शाओमी Redmi Note 5 Pro की आज प्री-ऑर्डर सेल
  • मी.कॉम पर प्री-ऑर्डर सेल शुरू होगी दोपहर 12 बजे
  • Redmi Note 5 Pro के लिए कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प नहीं दिया जाएगा
विज्ञापन
शाओमी Redmi Note 5 Pro को आज खरीदने का 'सबसे अच्छा' मौका है। स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर सेल शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। जो यूज़र अब तक Redmi Note 5 Pro को खरीदने से चूक गए थे, वे इसे मी.कॉम से खरीद पाएंगे। शाओमी की आधिकारिक साइट पर Redmi Note 5 Pro ऑर्डर किया जा सकता है। इसके लिए प्री-पेमेंट कर बुकिंग भी मान्य होगी।

बता दें कि Redmi Note 5 Pro के लिए कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प नहीं दिया जाएगा। बता दें कि इस प्री-ऑर्डर सेल में यूज़र को निराशा हाथ लगने की संभावना कम है। यहां प्री-ऑर्डर करने के बाद आपको Redmi Note 5 Pro की डिलीवरी 5 वर्किंग डेज़ के भीतर कर दी जाएगी।

बता दें कि Redmi Note 5 Pro की खासियत इसका स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। साथ ही 6 जीबी तक की रैम वाले विकल्प चुने जा सकते हैं। स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप से भी लैस है। Redmi Note 5 Pro की 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए कीमत होगी 13,999 रुपये। 6 जीबी रैम वेरिएंट 16,999 रुपये में बिकेगा। फोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग वेरिएंट में बिकेगा। Redmi Note 5 Pro के लिए बायबैक गारंटी 49 रुपये में ली जा सकती है। कंपनी के जियो के साथ हुए करार के चलते दोनों में से कोई भी हैंडसेट खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक वाउचर और 4.5 टीबी तक के 4जी डेटा का लाभ मिलेगा।
 

Xiaomi Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। (पूरा रिव्यू पढ़ें)

Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्स ल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। हाल में कंपनी ने अपडेट के ज़रिए हैंडसेट के यूज़र को फेस अनलॉक फीचर की सुविधा भी दी है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • कमियां
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन लॉन्च: नई फोल्डिंग टेक्नोलॉजी और 6000mAh बैटरी है खासियत, जानें कीमत
  3. Poco X8 Pro, X8 Pro Max भारत में लॉन्च, 9000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ जानें कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro में होंगे 200MP के 2 कैमरा, 7000mAh बैटरी!
  5. Oppo K14 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  6. Fake Traffic Challan Scam: 500 रुपये बचाने गए और गंवा दिए लाखों, ऐसे बचें इस नए साइबर स्कैम से
  7. Samsung 'Eid Special' Offer: AI फीचर्स वाले AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर Rs 20 हजार तक का कैशबैक!
  8. LPG गैस सिलेंडर के लिए Indane Gas में अपना मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट
  9. OnePlus Nord 6 टीजर लॉन्च! मिल सकती है 9000mAh बैटरी
  10. Apple Watch से जली कलाई! यूजर ने शेयर की पूरी कहानी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »