Redmi Note 5 की तस्वीरें लीक, 5.99 इंच डिस्प्ले होने का पता चला

टारगेटयूट्यूब की एक रिपोर्ट दावा करती है कि रेडमी नोट 4 का अगला वर्ज़न रेडमी नोट 5 मार्च-अप्रैल के दौरान सीएनवाई 1,499 (तकरीबन 15,200 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। वहीं, मायड्राइवर्स की हालिया रिपोर्ट कहती है कि नया रेडमी नोट 5 सीएननवाई 1,599 (लगभग 16,300 रुपये) कीमत के साथ लॉन्च होगा। हालांकि, चीनी कंपनी शाओमी ने अभी स्मार्टफोन को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

Redmi Note 5 की तस्वीरें लीक, 5.99 इंच डिस्प्ले होने का पता चला
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 5 को लेकर कुछ नई जानकारियां लीक
  • 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है नया हैंडेसट
  • 4100 एमएएच की पावरफुल बैटरी के साथ आने की भी चर्चा
विज्ञापन
कुछ समय पहले Xiaomi Redmi Note 5 के दो वेरिएंट की तस्वीरें चीन की 3सी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लीक हुई थीं। कहा गया था कि फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। अब रेडमी नोट 5 को लेकर कुछ नई जानकारियां लीक हुई हैं। इनमें कहा गया है कि यह स्मार्टफोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले के साथ आ रहा है। यह डिस्प्ले बेहद पतले किनारे वाला है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, शाओमी के इस नए स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप व फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। तस्वीरों से अंदाज़ा लगाया गया है कि फोन 3 रंग विकल्प - ग्रे, ब्लैक और नेवी ब्लू में आ आ रहा है।

टारगेटयूट्यूब की एक रिपोर्ट दावा करती है कि रेडमी नोट 4 का अपग्रेड वर्ज़न रेडमी नोट 5 मार्च-अप्रैल के दौरान सीएनवाई 1,499 (तकरीबन 15,200 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। वहीं, मायड्राइवर्स की हालिया रिपोर्ट कहती है कि नया रेडमी नोट 5 सीएननवाई 1,599 (लगभग 16,300 रुपये) कीमत के साथ लॉन्च होगा। हालांकि, चीनी कंपनी शाओमी ने अभी स्मार्टफोन को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
 

शाओमी रेडमी नोट 5 के स्पेसिफिकेशन

नए रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस (1080x2160 पिक्सल वाला) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले हो सकता है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही कहा गया है कि यह फोन 3 व 4 जीबी के रैम वेरिएंट में 32 व 64 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ यूज़र के लिए उपलब्ध होगा। माना जा रहा है कि हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा।

कैमरे को लेकर लीक हुई जानकारी में कहा गया है कि रेडमी नोट 5 के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा व 5 मेगापिक्सल का सेकेंड्री कैमरा होने की उम्मीद जताई गई है। फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है, जो 1080 पिक्सल की वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा कहा गया है कि फोन को पावर देने के लिए इसमें 4100 एमएएच की पावरफुल बैटरी जोड़ी जाएगी। यह बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

बता दें कि ये सारी जानकारी लीक हुए ब्यौरे के आधार पर हम आपको बता रहे हैं। स्पष्ट तौर फर फोन में क्या फीचर दिए गए हैं, यह जानने के लिए आपको फोन के लॉन्च होने तक इंतज़ार करना होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  3. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
  4. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  5. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  7. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  8. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  9. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  10. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  11. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या अमेरिका ने छिपाकर रखे हैं एलियन के सबूत? वैज्ञानिक के इन दावों से उड़ जाएंगे आपके होश
  2. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
  3. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  4. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  5. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  7. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  8. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  9. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  10. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »