Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इन स्मार्टफोन्स को HDFC Bank, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड्स से खरीदने पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 फरवरी 2026 15:52 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • ये Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है

डुअल SIM वाले इन स्मार्टफोन्स में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Redmi ने हाल ही में देश में दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। इन स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G का प्राइस, उपलब्धता  

भारत में Redmi Note 15 Pro के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 31,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Silver Ash, Mirage Blue और Carbon Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Redmi Note 15 Pro+ 5G के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 37,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 39,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 43,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Mirage Blue, Coffee Mocha और Carbon Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स को HDFC Bank, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड्स से खरीदने पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जा रही है। 

Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशंस 

डुअल SIM वाले इन स्मार्टफोन्स में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Redmi Note 15 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400-Ultra और Redmi Note 15 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 4 दिया गया है। Redmi Note 15 Pro में 6,580 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है और Redmi Note 15 Pro+ मे 6,500 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Advertisement

ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलते हैं। इन स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। Redmi Note 15 Pro के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा और Redmi Note 15 Pro+ में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright 120Hz AMOLED display
  • Decent build quality
  • Strong battery life
  • Good main camera output
  • Bad
  • Still runs Android 15 out of the box
  • Average performance
  • Not value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6580 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1280x2772 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium Design
  • Bright AMOLED display
  • Decent day-to-day performance
  • Good daylight camera performance
  • Good Battery Life
  • Bad
  • No telephoto camera
  • Ships with Android 15
  • Bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.