Poco F6 Pro हो सकता है Redmi K70 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च

इस स्मार्टफोन को थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर 23113RKC6G के साथ देखा गया है

Poco F6 Pro हो सकता है Redmi K70 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Poco F5 Pro 5G की जगह लेगा
  • इसमें 6.67 इंच OLED 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का F6 Pro जल्द लॉन्च हो सकता है। यह Redmi K70 के इंटरनेशनल वेरिएंट के तौर पर लाया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए  Poco F5 Pro 5G की जगह लेगा। 

इस स्मार्टफोन को थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर 23113RKC6G के साथ देखा गया है। इस लिस्टिंग में बताया गया है कि Poco F6 Pro की मैन्युफैक्चरिंग चीन में हुई है। इस लिस्टिंग और मॉडल नंबर से इसके चीन में लॉन्च किए गए Redmi K70 का रीब्रांडेड वर्जन होने का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,499 (लगभग 29,000 रुपये) था। Poco F6 Pro को Redmi K70 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च करने पर इसमें 6.67 इंच OLED 2K रिजॉल्यूशन (1,440x3,200 पिक्सल) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

Poco F6 Pro में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 SoC और 12 GB के RAM और 1 TB तक की स्टोरेज के साथ हो सकता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के K70 में 5,000 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

पिछले महीने Poco ने X6 5G का 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाला नया वेरिएंट देश में लॉन्च किया था। इससे पहले यह स्मार्टफोन 8 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में पेश किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया गया है। Poco X6 5G में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसके नए वेरिएंट का प्राइस 23,999 रुपये का है। इसे Snowstorm White और Mirror Black कलर्स में ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के 8 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट्स का प्राइस क्रमशः 21,999 रुपये और 24,999 रुपये का है। यह डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। Poco X6 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसके लिए 3 OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5160 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन3200x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »