10,500 रुपये सस्ता मिल रहा Redmi Note 13 Pro+ 5G, यहां से खरीदें सस्ता

5G फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Redmi Note 13 Pro+ 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

10,500 रुपये सस्ता मिल रहा Redmi Note 13 Pro+ 5G, यहां से खरीदें सस्ता

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 13 Pro+ 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 Pro+ 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Note 13 Pro+ 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Redmi Note 13 Pro+ 5G में Mediatek Dimensity 7200-Ultra प्रोसेसर है।
विज्ञापन
अगर आप 25 हजार रुपये के बजट में 5G फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Redmi Note 13 Pro+ 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर भारी कीमत में कटौती का लाभ मिल रहा है। ग्राहक बैंक ऑफर से भी डिस्काउंट पा सकते हैं। अगर पुराना फोन एक्सचेंज ऑफर में देंगे तो अतिरिक्त बचत हो सकती है। यहां हम आपको Redmi Note 13 Pro+ 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Note 13 Pro+ 5G Offers & Discount


Redmi Note 13 Pro+ 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,490 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बाजार में बीते साल जनवरी में 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो IDFC FIRST बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5 प्रतिशत (1,000 रुपये तक) डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 21,490 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 20,800 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि,ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। लॉन्च कीमत से यह 10,509 रुपये सस्ता मिल रहा है।


Redmi Note 13 Pro+ 5G Specifications


Redmi Note 13 Pro+ 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1220x2712 पिक्सल और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Note 13 Pro+ 5G में ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 7200-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। Note 13 Pro+ 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है। Note 13 Pro+ 5G में 8GB या 12GB RAM और 256GB या 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

Note 13 Pro+ 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Note 13 Pro+ 5G के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो Note 13 Pro+ 5G की लंबाई 161.4 मिमी, चौड़ाई 74.2 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 205 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Design stands out
  • IP68 Certification
  • Decent performance
  • Excellent Display
  • Solid primary camera
  • कमियां
  • Bloatware
  • Unreliable ultra-wide and macro cameras
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  4. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  5. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  6. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  7. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  8. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  9. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  10. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »