50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 11T 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत...

Redmi Note 11T 5G फोन की कीमत भारत में 16,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।

50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 11T 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत...
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11T 5G फोन Redmi Note 11 का रीबैज्ड वर्ज़न है
  • रेडमी नोट 11टी 5जी में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले मौजूद है
  • फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन को भारत में आज मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Redmi स्मार्टफोन खासतौर पर रेगुलर Redmi Note 11 5G का ही रीब्रांडेड वर्ज़न है, जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट 11टी 5जी स्मार्टफोन में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इस फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। रेडमी नोट 11टी 5जी फोन Redmi Note 10T 5G का सक्सेसर है, जिसे भारत में जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। मार्केट में यह फोन Realme 8s 5G, iQoo Z3 और Lava Agni 5G जैसे फोन को टक्कर देगा।
 

Redmi Note 11T 5G price in India, launch offers

Redmi Note 11T 5G फोन की कीमत भारत में 16,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। इसका एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। यह फोन एक्वामरीन ब्लू, मैट ब्लैक और स्टारडस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन में आया है और इसकी सेल 7 दिसंबर से शुरू की जाएगी। यह सेल Amazon, Mi.com, Mi Home और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगी।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो रेडमी नोट 11टी 5जी फोन पर 1,000 रुपये का इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ICICI Bank credit card या फिर EMI ट्रांसजेक्शन करने पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।  

Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 13,999 रुपये है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।

Redmi Note 11 5G की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,000 रुपये) है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,299 (लगभग 16,400 रुपये) है। इसका एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत है CNY 1,499 (लगभग 18,700 रुपये) है। साथ ही  इसके टॉप के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 21,100 रुपये) है।
 

Redmi Note 11T 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी नोट 11टी 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है। फोन में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 जीपीयू, 8 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। इसमें 3 जीबी वर्चुअल रैम मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (आईआर), यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जोकि वॉयस असिस्टेंट के साथ आता है।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 33 वॉट प्रो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन सिंगल चार्ज पर दो दिन इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फोन IP53 रेटेड है। फोन का डायमेंशन 163.56x75.78x8.75mm और भार 195 ग्राम है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp display, 90Hz refresh rate
  • Good performance
  • Long battery life, quick charging
  • कमियां
  • Average cameras
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 810
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks attractive
  • Excellent battery life
  • Smooth software
  • कमियां
  • No ultra-wide-angle camera
  • Below-average camera performance
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »