• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरे वाला Redmi Note 11S भारत में 9 फरवरी को होगा लॉन्च, बैक में होंगे 4 कैमरा

108MP कैमरे वाला Redmi Note 11S भारत में 9 फरवरी को होगा लॉन्च, बैक में होंगे 4 कैमरा

अनुमान है कि नया Redmi फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आएगा, यानी इसमें 5G सपोर्ट नहीं होगा।

108MP कैमरे वाला Redmi Note 11S भारत में 9 फरवरी को होगा लॉन्च, बैक में होंगे 4 कैमरा

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने इस महीने की शुरुआत में देश में Redmi Note 11S स्‍मार्टफोन के लॉन्च की हिंट देनी शुरू कर दी थी।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 11S के लॉन्च का ऐलान करते हुए एक टीजर शेयर किया गया है
  • टीजर इमेज में Redmi Note 11S स्‍मार्टफोन को बैक साइड से द‍िखाया गया है
  • बैक इमेज से क्वाड रियर कैमरा सेटअप का खुलासा होता है
विज्ञापन
Redmi Note 11S स्‍मार्टफोन इंडिया में 9 फरवरी को लॉन्‍च किया जाएगा। Xiaomi के सब-ब्रैंड Redmi ने सोमवार को यह घोषणा की। खबरें हैं कि नए Redmi फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, यानी बैक में चार कैमरे होंगे। Redmi Note 11S को लेकर पिछले कुछ समय में कई बातें कही गई हैं। यह फोन AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इस डिवाइस के अलावा शाओमी (Xiaomi) अपनी ग्‍लोबल Redmi Note 11 सीरीज के लॉन्च की तैयारी में भी बिजी है। Redmi Note 11 मॉडल की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में चीन में हुई थी।

Redmi India के ऑफि‍शियल अकाउंट से Redmi Note 11S के लॉन्च का ऐलान करते हुए एक टीजर शेयर किया गया है। Xiaomi ने लॉन्‍च से जुड़ा मीडिया इनवाइट भी भेजा है।

लॉन्च डेट की घोषणा के अलावा, Xiaomi ने एक टीजर इमेज भी शेयर की है। इसमें Redmi Note 11S स्‍मार्टफोन को बैक साइड से द‍िखाया गया है। बैक इमेज से क्वाड रियर कैमरा सेटअप का खुलासा होता है। ऐसा लगता है कि फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। टीजर से यह भी पता चलता है कि नया Redmi फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आएगा, यानी फोन में 5G सपोर्ट नहीं होगा। 

वैसे, Xiaomi ने इस महीने की शुरुआत में देश में Redmi Note 11S स्‍मार्टफोन के लॉन्च की हिंट देनी शुरू कर दी थी। फोन के कुछ कथित रेंडर भी इसका ऑफ‍िशियल टीजर जारी होने के बाद ऑनलाइन दिखाई दिए थे। इनसे पता चला था कि फोन में फ्रंट की तरफ पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है। 

कहा जाता है कि Redmi Note 11S स्‍मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL HM2 प्राइमरी सेंसर है। इसे सपोर्ट करने के लिए 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस (Sony IMX355 सेंसर), 2 मेगापिक्सल का Omnivision OV2A मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा।  

एक और रिपोर्ट में बताया गया था कि Redmi Note 11S में AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। हाल के दिनों में यह फोन कुछ सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में भी दिखाई दिया था। इनमें भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) शामिल है। 

वैसे, Xiaomi 26 जनवरी को Redmi Note 11 सीरीज का ग्‍लोबल लॉन्च भी करने जा रही है। इस दिन Redmi Note 11 4G, Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ के नए वेरिएंट आ सकते हैं। ऐसी खबरें हैं कि पिछले साल चीन में लॉन्च हुई Redmi Note 11 सीरीज की तुलना में इन फोन्‍स में कई बदलाव हैं। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light
  • IP53 rated
  • Decent display quality
  • Good battery life
  • कमियां
  • Boring design
  • Average camera performance
  • Not the best SoC for gaming
  • Annoying preinstalled apps
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी96
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  9. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  10. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »