Redmi Note 11S और Redmi Smart Band Pro का प्राइस लॉन्च से पहले लीक!

Redmi Note 11S के 6GB + 64GB बेस वेरिएंट का प्राइस 16,999 रुपये बताया गया है।

Redmi Note 11S और Redmi Smart Band Pro का प्राइस लॉन्च से पहले लीक!

Redmi Note 11S को तीन मेमोरी कन्फिग्रेशन में लॉन्च किया जाएगा जिसमें 6GB + 64GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट्स शामिल होंगे।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 11S के 6GB + 64GB बेस वेरिएंट की कीमत होगी 16,999 रुपये।
  • Redmi Smart Band Pro की कीमत 5,000 रुपये बताई गई है।
  • लॉन्च के समय 2,999 रुपये हो सकता है इंट्रोडक्टरी प्राइस।
विज्ञापन
Xiaomi India अपने 9 फरवरी के लॉन्च इवेंट में कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने जा रही है जिसमें Redmi Note 11, Redmi Note 11S, Redmi Smart TV X43 और Redmi Smart Band Pro शामिल है। स्मार्टफोन सेगमेंट में लॉन्च होने वाले Redmi Note 11 और Redmi Note 11S के स्पेसिफिकेशन्स पहले ही लीक चुके हैं। अब एक नए लीक में इनके प्राइस डीटेल्स भी सामने आए हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन के मेमोरी कन्फिग्रेशन और कुछ स्पेसिफिकेशन डीटेल्स भी इसमें दिए गए हैं। 

Xiaomi के चार नए प्रोडक्ट्स कंपनी के 9 फरवरी के अपकमिंग इवेंट में लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें दो स्मार्टफोन Redmi Note 11 और Redmi Note 11S, एक स्मार्टटीवी Xiaomi Smart TV X43 और एक स्मार्ट वियरेबल Redmi Smart Band Pro शामिल हैं। Xiaomi Central की एक रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Note 11S को तीन मेमोरी कन्फिग्रेशन में लॉन्च किया जाएगा जिसमें 6GB + 64GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट्स शामिल होंगे। Redmi Note 11S के 6GB + 64GB बेस वेरिएंट का प्राइस 16,999 रुपये बताया गया है। जबकि रेडमी नोट 11एस के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये बताई गई है। 

Redmi Smart Band Pro की कीमत को लेकर भी रिपोर्ट में खुलासा किया गया है। हालांकि, यह कंपनी की ओर से अधिकारिक कीमत नहीं है लेकिन Redmi Note 11S के पिछले लीक्स में सामने आए प्राइस इस नई रिपोर्ट से मेल खाते हैं। इसलिए बहुत अधिक संभावना है कि लेटेस्ट लीक में सामने आई कीमतें सही साबित हो सकती हैं। भारत में Redmi Smart Band Pro की कीमत 5,000 रुपये बताई गई है। लॉन्च के समय कंपनी इसे 2,999 रुपये के इंड्रोक्टरी प्राइस पर लॉन्च कर सकती है। इसलिए रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो का इफेक्टिव प्राइस 3000 रुपये से भी कम होने वाला है। रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो के फीचर्स में AMOLED डिस्प्ले भी मिलती है जो इस प्राइस सेगमेंट इसे काफी खास बनाता है क्योंकि ऐसे फीचर्स इस प्राइस पर अक्सर नहीं पाए जाते हैं। 

यहां पर ध्यान देने योग्य बात है कि कंपनी ने पिछले साल Redmi Note 10 Pro को इसी प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया था। जबकि सीरीज के उस मॉडल में कुछ बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स जैसे Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर, ऑटोफोकस के साथ 5MP टेलीमैक्रो कैमरा, 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और रियर ग्लास पैनल जैसे फीचर्स दिए गए थे। अब अगर Redmi की इस अपग्रेडेड Redmi Note 11 सीरीज की प्राइसिंग देखें तो यह उतना प्रभावित नहीं करती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light
  • IP53 rated
  • Decent display quality
  • Good battery life
  • कमियां
  • Boring design
  • Average camera performance
  • Not the best SoC for gaming
  • Annoying preinstalled apps
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी96
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »