512GB स्‍टोरेज के साथ आएगा Redmi Note 11T Pro फोन ! SD कार्ड की नहीं होगी जरूरत

TENAA की हालिया लिस्टिंग में इन फोन्‍स के रैम और स्टोरेज ऑप्‍शंस की जानकारी दी गई है।

512GB स्‍टोरेज के साथ आएगा Redmi Note 11T Pro फोन ! SD कार्ड की नहीं होगी जरूरत

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

Redmi Note 11T Pro में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8000 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • शाओमी अपने रेडमी ब्रैंड के तले दो फोन लॉन्‍च करने की तैयारी में है
  • दोनों फोन इस महीने के आखिर में चीन में लॉन्‍च कर दिए जाएंगे
  • इन फोन्‍स के स्‍पेसिफ‍िकेशंस अब सामने आने लगे हैं
विज्ञापन
शाओमी (Xiaomi) अपने रेडमी (Redmi) ब्रैंड के तले दो नए स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने की तैयारी में जुटी है। पहली पेशकश Redmi Note 11T हो सकता है, जो इंडिया में लॉन्‍च हो चुके Redmi Note 11T 5G के नाम से मैच करता है। वहीं, दूसरी पेशकश के तौर पर Note 11T Pro को लाने की तैयारी है। दोनों ही स्‍मार्टफोन्‍स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा पिछले महीने TENAA सर्टिफिकेशन के जरिए किया गया था। TENAA की हालिया लिस्टिंग में इन फोन्‍स के रैम और स्टोरेज ऑप्‍शंस की जानकारी दी गई है। बताया जाता है कि Redmi Note 11T Pro को 512 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। दोनों फोन इस महीने के आखिर में चीन में लॉन्‍च कर दिए जाएंगे। 

जानकारी के मुताबिक, Redmi Note 11T Pro को दो वैरिएंट में लाया जा सकता है। इनमें से एक होगा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा होगा 8 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज स्‍मार्टफोन। कहा जा रहा है कि 512 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज की पेशकश करने वाला यह पहला रेडमी नोट सीरीज स्‍मार्टफोन होगा। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8000 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 

बात करें Redmi Note 11T की, तो इसे 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज व 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्‍शन में लाए जाने की तैयारी है। पिछली कुछ रिपोर्टों में कहा गया था कि इस डिवाइस को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 1300 प्रोसेसर से पैक किया जाएगा, क्‍योंकि इंडिया में इसी नाम से डिवाइस पहले से मौजूद है, इसलिए Redmi Note 11T को इंडिया और बाकी मार्केट्स में दूसरे नाम के साथ पेश किया जाएगा। 

इन फोन्‍स के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। दोनों में 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले होने की उम्मीद है। प्रो मॉडल में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। कहा जाता है कि दोनों स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड मीयूआई 13 की लेयर पर चलेंगे। लगभग 5000 एमएएच की बैटरी से इन्‍हें पैक किया जा सकता है और 67W से लेकर 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन के बाकी फीचर्स के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि लॉन्‍च डेट सामने आने के बाद कुछ और फीचर्स से पर्दा हटेगा। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp display, 90Hz refresh rate
  • Good performance
  • Long battery life, quick charging
  • कमियां
  • Average cameras
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 810
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »