48MP कैमरा के साथ Redmi Note 10T 5G फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और ऑफर्स...

Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 13,999 रुपये है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।

48MP कैमरा के साथ Redmi Note 10T 5G फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और ऑफर्स...

क्रोमियम व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक, मेटैलिक ब्लू और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है Redmi Note 10T 5G फोन

ख़ास बातें
  • Redmi Note 10T 5G दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है
  • रेडमी नोट 10टी 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • फोन की सेल 26 जुलाई से शुरू होगी
विज्ञापन
Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन को आज मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया रेडमी फोन Redmi Note 10 सीरीज़ का पांचवा मॉडल है, जिसमें पहले ही Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max और Redmi Note 10S जैसे स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। रेडमी नोट 10टी 5जी फोन को Redmi Note 10 5G (यूरोप) के रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर आया है और भारत में यह फोन Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन के रूप में आया था। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन मिलता है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है।
 

Redmi Note 10T 5G price in India, availability

Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 13,999 रुपये है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। यह फोन क्रोमियम व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक, मेटैलिक ब्लू और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। यह फोन खरीद के लिए Amazon, Mi.com, Mi Home स्टोर और अन्य ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से 26 जुलाई से उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर की बात करें, तो रेडमी नोट 10टी 5जी फोन पर 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है, जो कि HDFC Bank क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी रिटेल चैनल्स पर मिलेगा।

Redmi note 10T 5G स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते रूस में लॉन्च किया गया था, जहां फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RUB 19,990 (लगभग 20,100 रुपये) थी।
 

Redmi Note 10T 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी नोट 10टी 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB रैम को जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 10टी 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

रेडमी नोट 10टी 5जी फोन की स्टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल होंगे। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया हो सकता है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 161.81x75.34x8.92mm और भार 190 ग्राम है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks attractive
  • Excellent battery life
  • Smooth software
  • कमियां
  • No ultra-wide-angle camera
  • Below-average camera performance
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  2. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  3. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  6. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  7. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  8. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  9. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  10. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »