Redmi K70 सीरीज Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ जल्द हो सकती है लॉन्च

इस सीरीज के बेस वेरिएंट Redmi K70 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है

Redmi K70 सीरीज Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ जल्द हो सकती है लॉन्च

यह पिछले वर्ष लॉन्च की गई Redmi K60 सीरीज की जगह ले सकती है

ख़ास बातें
  • Redmi K60 सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल थे
  • कंपनी ने Redmi K60 को पिछले वर्ष लॉन्च किया था
  • पिछले कुछ वर्षों में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Redmi जल्द ही Redmi K70 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। यह पिछले वर्ष लॉन्च की गई Redmi K60 सीरीज की जगह ले सकती है। Redmi K60 सीरीज में Redmi K60,  Redmi K60 Pro और Redmi K60E शामिल थे।  

टिपस्टर Digital Chat Station ने बताया है कि Redmi K70 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के बेस वेरिएंट Redmi K70 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है। हालांकि, इस लीक में  Redmi K70 Pro के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है और न ही Redmi K70E के लॉन्च का संकेत है। 

कंपनी जल्द ही भारत में Redmi 12 लॉन्च करने की तैयारी रही है। Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने पिछले महीने इस बजट स्मार्टफोन को कुछ देशों में लॉन्च किया था। इसमें MediaTek G88 SoC और 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। हाल ही में Xiaomi ने बताया था कि Redmi 12 को 1 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर एक अलग लैंडिंग पेज के जरिए इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया गया है। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले और 90 Hz का रिफ्रेश रेट है। कंपनी ने इसे यूरोप में Midnight Black, Polar Silver और Sky Blue कलर्स में लॉन्च किया था। 

इसका शुरुआती प्राइस 199 यूरो (लगभग 17,000 रुपये) का था। कंपनी ने इसके थाईलैंड में 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 5,299 भाट (लगभग 12,500 रुपये) रखा है। भारत में इसकी प्राइसिंग यूरोप के समान हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच डिस्प्ले है। इसके टॉप पर सेंटर में पंच होल कटआउट दिया गया है, जिसमें सेल्‍फी कैमरा फ‍िट है। डिस्‍प्‍ले में फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। फ‍िंगरप्रिंट सेंसर साइड पर है। इस स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्‍फी  और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G88 है। इसके साथ 8GB तक RAM और 256 GB की स्टोरेज है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »