Redmi K70 सीरीज अगले सप्ताह होगी लॉन्च,  K70E में मिलेगी 5,500 mAh की बैटरी

Redmi K70E में प्रोसेसर के तौर पर नया MediaTek Dimensity 8300-Ultra SoC दिया जाएगा। इसमें 1.5K डिस्प्ले 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा

Redmi K70 सीरीज अगले सप्ताह होगी लॉन्च,  K70E में मिलेगी 5,500 mAh की बैटरी

पिछले महीने Redmi Note 13, Note 13 Pro और Note 13 Pro+ को पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • मौजूदा Redmi K60 सीरीज की तरह इसमें तीन मॉडल्स हो सकते हैं
  • Redmi K70 सीरीज को 29 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • कंपनी की चीन की वेबसाइट पर इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च का एक बैनर भी लगा है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की K70 सीरीज अगले सप्ताह लॉन्च की जाएगी। मौजूदा Redmi K60 सीरीज की तरह इसमें तीन मॉडल्स हो सकते हैं। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के K70E के कुछ स्पेसिफिकेशंस का कंपनी ने खुलासा किया है। इसके अलावा इस सीरीज के बेस मॉडल K70 के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

Xiaomi ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया कि Redmi K70 सीरीज को 29 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की चीन की वेबसाइट पर इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च का एक बैनर भी लगाया गया है। इसमें Redmi K70 ट्रिपल रियर कैमरा के साथ ब्लैक कलर में है। Redmi K70E में प्रोसेसर के तौर पर नया MediaTek Dimensity 8300-Ultra SoC दिया जाएगा। इसमें 1.5K डिस्प्ले 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। यह स्मार्टफोन Xiaomi HyperOS पर चलेगा। इसकी 5,500 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

Redmi के स्मार्टफोन्स की बिक्री पिछले एक दशक में एक अरब यूनिट्स पर पहुंच गई है। शाओमी ने Redmi की शुरुआत अफोर्डेबल प्राइसेज पर हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन्स बेचने के लिए की थी। स्मार्टफोन मार्केट में इस स्ट्रैटेजी से एक बड़ा बदलाव हुआ था। इस उपलब्धि की घोषणा शाओमी ग्रुप के सीनियर एग्जिक्यूटिव, Lu Weibing ने की है। शाओमी ने चार वर्ष पहले Redmi को एक अलग सब-ब्रांड के तौर पर पेश किया था। इससे Redmi पर फोकस बढ़ा था। इसके बाद Redmi ने बहुत से नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। हाल ही में इसने Redmi Note 13R Pro को लॉन्च किया था। 

पिछले महीने Redmi Note 13, Note 13 Pro और Note 13 Pro+ को पेश किया गया था। Redmi Note 13R Pro के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,999 युआन (लगभग 23,336 रुपये) है। चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन को Midnight Black, Time Blue और Morning Light Gold कलर्स में खरीदा जा सकता है। Redmi Note 13R Pro में 6.67-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें फुल HD+ 2,400 x 1,080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन, 12 0Hz का रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 6080 चिपसेट 12 GB के एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 256GB यूएफएस 2.2 स्टोरेज के साथ दिया गया है। इसकी 5,000mAh की बैटरी 33 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Xiaomi, Battery, Market, Redmi, Demand, Launch, Sensor, Design, Sales
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »