• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 100MP कैमरा, 120W चार्जिंग और OLED डिस्‍प्‍ले के साथ Redmi K50 Pro, Redmi K50 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

100MP कैमरा, 120W चार्जिंग और OLED डिस्‍प्‍ले के साथ Redmi K50 Pro, Redmi K50 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

दोनों ही फोन 5G इनेबल्‍ड हैं और इन्‍हें प्री-बुक किया जा सकता है।

100MP कैमरा, 120W चार्जिंग और OLED डिस्‍प्‍ले के साथ Redmi K50 Pro, Redmi K50 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

ये स्मार्टफोन डिम लाइट, फैंटेसी, इंक फेदर और सिल्वर ट्रेस कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे।

ख़ास बातें
  • Redmi K50 Pro की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,900 रुपये) से शुरू होती है।
  • Redmi K50 की कीमत CNY 2,399 (28,700 रुपये) रुपये से शुरू होती है
  • इन्‍हें चीन में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।
विज्ञापन
शाओमी (Xiaomi) ने Redmi K50 Pro और Redmi K50 स्‍मार्टफोन्‍स को चीन में लॉन्च कर दिया है। इन फोन्‍स में लिक्विड कूलिंग तकनीक के साथ मीडियाटेक का दमदार प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision की क्षमता वाला 2K रेजॉलूशन डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही फोन 5G इनेबल्‍ड हैं। इन्‍हें प्री-बुक किया जा सकता है और इस महीने के आखिर से इनकी सेल शुरू होगी। Redmi K50 Pro और Redmi K50 के प्राइस और स्‍पेसिफ‍िकेशंस इस प्रकार से हैं। 
 

Redmi K50 Pro और Redmi K50 के प्राइस 

Redmi K50 Pro की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,900 रुपये) से शुरू होती है, जो 8GB + 128GB वेरिएंट के दाम हैं। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3,299 (लगभग 39,500 रुपये), 12GB + 256GB वेरिएंट के दाम CNY 3,599 (लगभग 43,100 रुपये) हैं। कंपनी 12GB + 512GB वेरिएंट भी लाई है, जिसकी कीमत CNY 3,999 (लगभग 47,900 रुपये) है।

बात करें Redmi K50 की, तो इसकी कीमत CNY 2,399 (लगभग 28,700 रुपये) रुपये से शुरू होती है, जो 8GB + 128GB वेरिएंट के दाम हैं। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट के दाम CNY 2,599 (लगभग 31,100 रुपये) हैं। 12GB + 256GB वेरिएंट भी है, जिसके लिए CNY 2,799 (लगभग 33,500 रुपये) देने होंगे। 

दोनों स्मार्टफोन डिम लाइट, फैंटेसी, इंक फेदर और सिल्वर ट्रेस कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। इन्‍हें चीन में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। बिक्री 22 मार्च से होगी। 
 

Redmi K50 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Redmi K50 Pro स्‍मार्टफोन Android 12 पर बेस्‍ड MIUI 13 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का OLED 2K (1440×3200 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें डॉल्बी विजन, HDR10 + सपोर्ट और 120Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है और यह गोरिल्ला ग्लास विक्टस के प्रोटेक्‍शन के साथ आता है। यह डिवाइस मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर लैस है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम से जोड़ा गया है। 

Redmi K50 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन लेंस 100 मेगापिक्सल का है, जिसमें Samsung S5KHM2 प्राइमरी सेंसर फ‍िट है। इसके अलावा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो लेंस फोन में दिया गया है। फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा है, जिसमें सोनी IMX596 सेंसर लगा है। 

Redmi K50 Pro में 512GB तक इंटरनल स्टोरेज है। 5,000mAh की बैटरी से इसे पैक किया गया है, जिसे 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। दावा है कि यह फोन की बैटरी को 19 मिनट में 100 फीसदी तक चार्ज कर सकता है। फोन का वजन 201 ग्राम है। धूल और पानी से भी यह काफी हद तक बचा रहता है। इसी वजह से डिवाइस को IP53 रेटिंग मिली है।
 

Redmi K50 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Redmi K50 का सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस Redmi K50 Pro की तरह ही हैं। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ है।

Redmi K50 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो लेंस है। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Redmi K50 में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है। बैटरी 5,500mAh की है, जिसे 67W फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दावा है कि यह 30 मिनट में 80 फीसदी बैटरी फुल कर देती है। इस फोन का वजन भी 201 ग्राम है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »