• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 120W फास्‍ट चार्जिंग, स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ इंडिया में आ सकता है Redmi K50 स्‍मार्टफोन

120W फास्‍ट चार्जिंग, स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ इंडिया में आ सकता है Redmi K50 स्‍मार्टफोन

Redmi के इस स्मार्टफोन को मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

120W फास्‍ट चार्जिंग, स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ इंडिया में आ सकता है Redmi K50 स्‍मार्टफोन

Photo Credit: Bestopedia/Steve hemmerstoffer

टिप्सटर के मुताबिक, तीन कलर ऑप्शन में इस स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • एक नई रिपोर्ट में इस अपकमिंग Redmi फ्लैगशिप की डिटेल्‍स बताई गई हैं
  • टिपस्टर ने Redmi K50 के कुछ कंप्यूटर एडेड डिजाइन भी शेयर किए हैं
  • इसमें आयताकार कैमरा मॉड्यूल वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की झलक है
विज्ञापन
Redmi K50 स्‍मार्टफोन को लेकर हाल में कई लीक सामने आए हैं। अब एक नई रिपोर्ट में इस अपकमिंग Redmi फ्लैगशिप के अनुमानित प्राइस, प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस और डिजाइन को शेयर किया गया है। Redmi K50 लाइनअप में ‘वनिला Redmi K50', ‘Redmi K50 Pro', ‘Redmi K50 Pro+' और ‘Redmi K50 गेमिंग एडिशन' जैसी डिवाइसेज शामिल हैं। गेमिंग एडिशन को इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, ‘वनिला Redmi K50' के स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होने की बात कही जा रही है, जिसे 8GB तक रैम का सपोर्ट मिल सकता है। इसका डिजाइन Redmi K50 Pro जैसा ही दिखाया गया है।
 

Redmi K50 के इंडिया में अनुमानित प्राइस 

टिपस्टर ‘स्टीव हेमरस्टोफर' और बेस्टोपेडिया (Bestopedia) की एक रिपोर्ट के अनुसार, वनिला Redmi K50 की कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच होने की उम्‍मीद है। Redmi के इस स्मार्टफोन को मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। टिप्सटर के मुताबिक, तीन कलर ऑप्शन में इस स्मार्टफोन को  पेश किया जा सकता है।

टिपस्टर ने Redmi K50 के कुछ कंप्यूटर एडेड डिजाइन (CAD) रेंडर भी शेयर किए हैं। इसमें आयताकार कैमरा मॉड्यूल वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की झलक दिखाई गई है। फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच-होल कटआउट है। इसके अलावा, डिस्‍प्‍ले को तीन साइड से पतले बेजल के साथ दिखाया गया है, जबकि नीचे की तरफ से थोड़ी मोटी चिन होने के संकेत मिलते हैं। 

रेंडर बताते हैं कि ‘वनिला Redmi K50' के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर के साथ पावर बटन है। नीचे की ओर 3.5mm का हेडफोन जैक और सिंगल स्पीकर ग्रिल दिखाया गया है। फोन के डिजाइन को Redmi K50 Pro जैसा ही दिखाया गया है। Redmi K50 Pro को इस सप्‍ताह की शुरुआत में एक लीक में शेयर किया गया था। 
 

Redmi K50 के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

रिपोर्ट में ज्यादा स्पेसिफिकेशंस का जिक्र तो नहीं किया गया है, हालांकि यह अनुमान है कि Redmi K50 में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा। इसे 6GB या 8GB RAM से जोड़ा जाएगा। फोन में 64GB या 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलने की बात कही गई है। फोन में 6.6 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। 

बात करें कैमरा डिपार्टमेंट की तो, Redmi K50 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 5 मेगापिक्सल के एक और सेंसर दिया जा सकता है। इस तरह यह एक ट्रिपल रियर कैमरा स्‍मार्टफोन होगा। सेल्फी कैमरे के बारे में फ‍िलहाल जानकारी नहीं है। डिवाइस के एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड MIUI पर चलने की उम्‍मीद है। यह  स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  3. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  4. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  6. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  7. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  9. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  10. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »