Poco F2 Pro हो सकता है Redmi K30 Pro का रीब्रांडेड अवतार

Poco F2 के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली, जो कि Poco F1 का अपग्रेड वर्ज़न हो सकता है। लेकिन लिस्टिंग के अनुसार, पोको एफ2 प्रो फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा, जिसमें 865 प्रोसेसर शामिल होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2020 19:01 IST
ख़ास बातें
  • Poco F2 Pro और Redmi K30 Pro में दिया गया है एक जैसा कोडनेम
  • 'in' ग्लोबल मार्केट के भारतीय वेरिएंट के लिए इस्तेमाल होता है
  • पोको एफ2 को लेकर भी कुछ ऐसे ही दावे किए गए थे

Poco F2 के बारे में भी कुछ ऐसे ही दावे किए गए थे

Poco F2 लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जो बताती है कि Poco F2 Pro फोन पर भी काम चल रहा है। गूगल प्ले डिवाइस लिस्टिंग का हवाला देती रिपोर्ट की मानें, तो Poco F2 Pro फोन वाकई में Redmi K30 Pro का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। हालांकि, यह लिस्टिंग पोको एफ2 फोन की किसी और जानकारी से पर्दा नहीं उठाती। यह पता चलता है कि रेडमी के30 प्रो और पोको एफ2 प्रो दोनों ही फोन का कोडनेम एक जैसा है, लेकिन यह अलग ब्रांड के तहत लॉन्च होगा। इसके अलावा रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन भारत में अपनी ही ब्रांडिंग के साथ लॉन्च हो सकता है।

Google Play Device लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले XDA डेवलपर्स द्वारा दी गई। इस लिस्टिंग में डिवाइस गूगल मोबाइल सर्विस के साथ लिस्ट है। रिपोर्ट का दावा है कि पहले लिस्टिंग में 'lmi' कोडनेम Redmi K30 Pro के लिए इस्तेमाल किया गया था। लेकिन अब यह कुछ जगह Poco F2 Pro के रूप में लॉन्च होगा। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पोको एफ2 प्रो फोन रेडमी के30 प्रो का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। रेडमी के30 प्रो पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था। यह फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस है। अगर पोको एफ2 प्रो फोन रेडमी के30 प्रो फोन का रीब्रांडेड वर्ज़न है, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि यही या फिर कुछ ऐसे ही स्पेसिफिकेशन पोको फोन में भी दिए जा सकते हैं।
Advertisement

हालांकि, इसका यह भी मतलब हो सकता है कि चीन में लॉन्च हुए रेडमी के30 प्रो फोन भारत में पोको एफ2 प्रो के रूप में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Xiaomi गूगल प्ले डिवाइस लिस्टिंग में आमतौर पर ग्लोबल कोडनेम में भारतीय वेरिएंट के लिए 'in' को जोड़ती है। लेकिन 'lmi' कोडनेम में कोई 'in' का उल्लेख नहीं है, तो हो सकता है कि पोको एफ2 प्रो फोन भारतीय मार्केट के लिए रेडमी के30 प्रो का रीब्रांडेड वर्ज़न न  हो। रिपोर्ट के अनुसार, रेडमी के30 प्रो स्मार्टफोन भारत में रेडमी ब्रांडिंग के तहत ही लॉन्च होगा न कि पोको ब्रांडिंग के तहत।

दिलचस्प बात यह है कि गूगल प्ले लिस्टिंग में 'lmiinpro' कोडनेम भी दिखा है, इसमें Redmi K30 Pro Zoom Edition के लिए 'in' कोडनेम को जोड़ा गया है। इसका मतलब है कि रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन भारत में रेडमी ब्रांडिंग के तहत ही लॉन्च होगा।
Advertisement

यहां पर भी Poco F2 के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली, जो कि Poco F1 का अपग्रेड वर्ज़न हो सकता है। लेकिन लिस्टिंग के अनुसार, पोको एफ2 प्रो फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा, जिसमें 865 प्रोसेसर शामिल होगा। इसका मतलब है कि वनिला पोको एफ2 फोन में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन प्रोसेसर नहीं दिया जाएगा।
Advertisement

ऐसी भी खबरें थी कि पोको एफ2 फोन रेडमी के 30 प्रो के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में आएगा। लेकिन इस जानकारी को पोको इंडिया के जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने नकार दिया था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.