Poco C85 5G आज हो रहा भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत तक

Poco आज भारतीय बाजार में Poco C85 5G को लॉन्च करने वाला है।

Poco C85 5G आज हो रहा भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत तक

Photo Credit: Poco

Poco C85 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

ख़ास बातें
  • Poco C85 5G में 6,000mAh की बैटरी होगी।
  • Poco C85 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल AI रियर कैमरा होगा।
  • Poco C85 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर होगा।
विज्ञापन

Poco आज भारतीय बाजार में Poco C85 5G को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स को कंफर्म कर दिया है। यह फोन 6000mAh की बैटरी से लैस होगा। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी। कंपनी इस फोन में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले देगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यहां हम आपको Poco C85 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Poco C85 5G कब होगा लॉन्च

पोको आज यानी कि 9 दिसंबर को दोपहर 12बजे IST पर Poco C85 5G को लॉन्च करेगा। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस फोन के लिए एक लाइव इवेंट आयोजित होगा या इसे सॉफ्ट लॉन्च के जरिए पेश किया जाएगा। अगर लाइव इवेंट होता है तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, आधिकारिक यूट्यूब चैनल और कई सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लाइवस्ट्रीम की जाएगी।

Poco C85 5G Price (Expected)

Poco ने अभी तक भारत में Poco C85 5G की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लॉन्च के बाद कंपनी इसकी पूरी जानकारी देगी। हालांकि, संभावना है कि यह फोन 15 हजार रुपये के बजट में आ सकता है। यह फोन मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पावर ब्लैक रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारत में लॉन्च होने के बाद यह फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा।

Poco C85 5G Specifications (Expected)

Poco की आधिकारिक साइट के अनुसार, Poco C85 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसका HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी। डिस्प्ले TUV लो ब्लू लाइट, TUV फ्लिकर-फ्री और TUV सर्कैडियन सर्टिफिकेशन के साथ आएगी। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर होगा। इस फोन में 8GB तक रैम मिलेगी और साथ 8GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का सपोर्ट भी होगा। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की मोटाई 7.99 मिमी है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो C85 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल AI रियर कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस होगा। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी होगी जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। कंपनी 2 बड़े एंड्रॉइड अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »