अगर आप 10-12 हजार रुपये के बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Poco M7 Pro 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
Photo Credit: Poco
Poco M7 Pro 5G में 6.67 इंच की FHD+ gOLED डिस्प्ले है।
अगर आप 10-12 हजार रुपये के बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Poco M7 Pro 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस वक्त Poco का यह स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ग्राहक कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से बचत कर सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से भी काफी लाभ मिल सकता है। यहां हम आपको पोको एम7 प्रो 5जी पर मिलने वाली डील से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Poco M7 Pro 5G का 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 11,499 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल दिसंबर में 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 10,925 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 8,650 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए मोबाइल की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
Poco M7 Pro 5G में 6.67 इंच की FHD+ gOLED डिस्प्ले मिलती है जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 2100 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7025 अल्ट्रा प्रोसेसर मिलता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Xiaomi हाइपरओएस पर काम करता है। यह स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।
कैमरा सेटअप के मामले में M7 Pro 5G के रियर में f/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट इफेक्ट्स वाला डेप्थ कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन 5110mAh की बैटरी से लैस है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह मोबाइल इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है।
Poco M7 Pro 5G का 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 11,499 रुपये में लिस्ट किया गया है।
Poco M7 Pro 5G के रियर में f/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट इफेक्ट्स वाला डेप्थ कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Poco M7 Pro 5G में 5110mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Poco M7 Pro 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत