Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट

आगामी स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D सर्कुलेटिंग कोल्ड पंप कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान हीट को घटाने में आसानी होगी

Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट

Photo Credit: Redmi

इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच डिस्प्ले होगा

ख़ास बातें
  • Redmi K100 Pro में कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट होगा
  • इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ होगी
  • Redmi K100 Pro में 6.59 इंच डिस्प्ले दिया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Redmi K100 Pro सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे। Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने इन स्मार्टफोन्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस सीरीज में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max शामिल होंगे। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Redmi ने बताया है कि Redmi K100 Pro में कस्टम ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन में अलग AI गेमिंग ग्राफिक्स चिप भी दिया जाएगा। Redmi की इंटरनल टेस्टिंग में इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 40,95,000 प्वाइंट्स से ज्यादा का संयुक्त स्कोर मिला है। Redmi K100 Pro में 'Raging Engine' दिया जाएगा, जिससे इस स्मार्टफोन के प्रदर्शन में सुधार होने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन सीरीज को 11 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा। 

आगामी स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D सर्कुलेटिंग कोल्ड पंप कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान हीट को घटाने में आसानी होगी। Redmi K100 Pro में 6.59 इंच डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। Redmi K100 Pro में फ्लैट रियर पैनल है। इस स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें ट्रिपल कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ होगी। इसके कैमरा आइलैंड पर Sound by Bose की ब्रांडिंग है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। 

हाल ही में Xiaomi के प्रेसिडेंट, Lu Weibing ने बताया था कि इस सीरीज के Redmi K100 का टारगेट ऐसे कस्टमर्स होंगे जो बेहतर एक्सपीरिएंस के साथ फ्लैगशिप-ग्रेड एक्सपीरिएंस चाहते हैं। हालांकि, इस स्मार्टफोन को Pro मॉडल्स के बाद पेश किया जाएगा।  Redmi K100 Pro Max को Cabernet Red कलर में दिखाया गया है। इस स्मार्टफोन में कलर से मैच वाला मेटल का फ्रेम है। Redmi K100 Pro Max में 6.9 इंच OLED डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Redmi K100 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।   

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »