Oppo ने आज चीनी बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A7 Pro Max लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Oppo
Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच की Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले है।
Oppo ने आज चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A7 Pro Max लॉन्च कर दिया है। A7 Pro Max में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 सीरीज चिपसेट से लैस किया गया है। A7 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Oppo A7 Pro Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Oppo A7 Pro Max के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 (लगभग 31,000 रुपये), 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 38,000 रुपये) और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 42,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन चीन में 7 अगस्त से Oppo ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन डार्क माउंटेन्स (काला), राइडिंग द वेव्स (नीला) और द फ्यूचर इज ब्राइट (नारंगी) कलर में आता है।
Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच की Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 330Hz टच सैंपलिंग रेट है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB LPDDR4x RAM और 512GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69K रेटिंग से लैस है। A7 Pro Max में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो A7 Pro Max के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन प्रोक्सिमिटी सेसंर, एंबिएंट लाइट सेंसर, कलर टेंप्रेचर सेंसर, ई-कंपास सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 162.98 मिमी, चौड़ाई 77.97 मिमी, मोटाई 8.57 मिमी और वजन 226 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज