• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड

आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड

अगर आपने हाल ही में FASTag रिचार्च करवाया है और कुछ दिनों बाद आपको पता चले कि आपका बैलेंस खत्म हो गया है।

आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड

Photo Credit: Pexels/ RAHULKUMAR R

IHMCL पोर्टल NHAI का सेंट्रल पोर्टल है।

ख़ास बातें
  • IHMCL पोर्टल NHAI का सेंट्रल पोर्टल है।
  • बैंक के फास्टैग पोर्टल से FASTag स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • FASTag स्टेटमेंट से पैसों की पूरी जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन

अगर आपने हाल ही में FASTag रिचार्ज करवाया है और कुछ दिनों बाद आपको पता चले कि आपका बैलेंस खत्म हो गया है। ऐसे में यह पता करना भी मुश्किल हो जाता है कि बैलेंस कहीं कट तो नहीं गया। अगर आपके साथ भी ऐसी ही दिक्कत आ रही है तो आप फास्टैग स्टेटमेंट के जरिए पता कर सकते हैं कि बैलेंस कहां-कहां कटा है। इसके अलावा आप यह भी चेक पाएंगे कि आपकी कार किस-किस टोल से होकर गुजरी है। यह उस स्थिति में मददगार साबित होता, जब आपकी कार कोई और लेकर गया होता है। आइए फास्टैग स्टेटमेंट डाउनलोड करने के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बैंक वेबसाइट के जरिए

  • सबसे पहले आपको अपने बैंक जैसे कि HDFC के फास्टैग पोर्टल पर जाना है।
  • उसके बाद वहां जाकर अपने फोन नंबर, अपनी यूजर ID, वॉलेट ID, मोबाइल नंबर या गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉग इन करना है।
  • अगर आप अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन कर रहे हैं तो फोन पर प्राप्त हुए OTP को दर्ज करना या अपना पासवर्ड डालना है।
  • लॉग इन करने के बाद गेट स्टेटमेंट पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको हालिया ट्रांजेक्शन नजर आएंगी। फिर आपको गेट स्टेटमेंट पर नीचे क्लिक करने के बाद स्टेटमेंट डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
  • अब आपको उन तारीखों को दर्ज करना है, जिनके लिए आप स्टेटमेंट डाउनलोड करना चाहते हैं। (जैसे कि आखिरी 7 दिन, आखिरी 30 दिन या फिर कस्टम तारीख आदि)
  • अब आप पीडीएफ, एक्सएलएस और सीएसवी का चयन कर सकते हैं।
  • उसे बाद आपको कंटीन्यू पर क्लिक करना है और स्टेटमेंट आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।
  • आप चुने हुए समय के लिए अपने सभी टोल पेमेंट देख सकते हैं।

IHMCL के जरिए फास्टैग स्टेटमेंट

  • सबसे पहले आपको IHMCL पोर्ट पर जाना है जो कि NHAI का सेंट्रल पोर्टल है।
  • उसके बाद आपको अपने फोन या कंप्यूटर में ब्राउजर में fastag.ihmcl.com पर जाना है।
  • साइट पर लॉगिन करना है और FASTag Login का चयन करना है।
  • अब आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए साइन-इन करना है।
  • फिर आपको डैशबोर्ड पर मौजूद स्टेटमेंट या टोल ट्रांजेक्शन डिटेल्स विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको उस पीरियड का चयन करना है, जिसके लिए आप स्टेटमेंट डाउनलोड करना चाहते हैं और पीडीएफ डाउनलोड पर क्लिक करना है।
  • अब आपको डिवाइस में पूरा स्टेटमेंट डाउनलोड हो जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »