Redmi K100 में 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। Redmi ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है
हाल ही में Redmi K100 Pro सीरीज को लॉन्च किया गया है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi के Redmi K100 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Redmi K100 में ग्राफिक्स के लिए अलग चिप दिया जा सकता है। बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने इस वर्ष अगस्त में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को लॉन्च किया था।
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Redmi K100 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। Redmi K100 में 6.8 इंच से 6.9 इंच के बीच का फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 185 Hz तक हो सकता है। Redmi K100 में गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अलग ग्राफिक्स चिप दिया जा सकता है।
Redmi K100 में 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। Redmi ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। चीन में पेश किए गए Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max में डुअल SIM है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलते हैं। Redmi K100 Pro में 6.59 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले और Redmi K100 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है। इन दोनों स्मार्टफोन्स का डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Redmi K100 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V और Redmi K100 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में D2 ग्राफिक्स चिप और Adreno GPU है।
इन स्मार्टफोन्स की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Redmi K100 Pro में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। Redmi K100 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान