Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा

आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा दिए जा सकते हैं। इसमें से एक प्राइमरी कैमरा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल सकता है

Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा

Photo Credit: Huawei

हाल ही में बड़े डिस्प्ले के साथ Huawei Pura X View को पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.35 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है
  • Oppo Reno X में Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट हो सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा हो सकते हैं
विज्ञापन

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में वाइड स्क्रीन के बाद वाइड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स का ट्रेंड शुरू हो रहा है। हाल ही में Huawei ने 16:9.5 आस्पेक्ट रेशो के साथ 6.39 इंच OLED डिस्प्ले वाले Huawei Pura X View को पेश किया था। बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Oppo भी जल्द ही वाइड डिस्प्ले वाला एक स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा हो सकते हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने Oppo के आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन को Oppo Reno X कहा जा सकता है। Oppo Reno X में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ लगभग टैबलेट जैसा वाइड डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.35 इंच की स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा दिए जा सकते हैं। इसमें से एक प्राइमरी कैमरा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल सकता है। हाल ही में Oppo Reno 16T को पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले (2,640 × 1,216 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8550 Super का इस्तेमाल किया गया है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। डुअल  SIM वाले इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Oppo Reno 16T में 6,700 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC और 80 W UFCS फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी होने के बावजूद डिजाइन कॉम्पैक्ट रखा गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »