• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi 9A हीलियो जी25 प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा के साथ जुलाई में हो सकता है लॉन्च

Redmi 9A हीलियो जी25 प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा के साथ जुलाई में हो सकता है लॉन्च

Xiaomi ने इस महीने की शुरुआत में Redmi 9 को लॉन्च किया था, जिसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत लगभग 12,800 रुपये है। इसके बाद यह फोन चीन में दो नए मॉडल्स के साथ लॉन्च किया गया है।

Redmi 9A हीलियो जी25 प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा के साथ जुलाई में हो सकता है लॉन्च

Redmi 9A की कीमत का नहीं हुआ खुलासा

ख़ास बातें
  • कैटलॉग के मुताबिक, Redmi 9A में दी जाएगी 5,000 एमएएच बैटरी
  • पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, इस रेडमी फोन में मिलेगा 10 वॉट फास्ट चार्जिंग
  • रेडमी 9ए में मिल सकता है 3 जीबी रैम
विज्ञापन
Redmi 9 का कमज़ोर वर्ज़न और Redmi 8A का अपग्रेड वर्ज़न Redmi 9A स्मार्टफोन अगले महीने जुलाई में लॉन्च हो सकता है। इसका खुलासा फिलीपींस मार्केट के लिए कथित Xiaomi कैटलॉग से हुआ है। कैटलॉग में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को हाइलाइट किया गया है, जैसे कि मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप। कैटलॉग के मुताबिक, रेडमी 9 की तरह रेडमी 9ए स्मार्टफोन में भी 6.53 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। यह साफ नहीं है कि Xiaomi का यह स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

फिलीपींस मार्केट के लिए इस कथित Xiaomi कैटलॉग की जानकारी सबसे पहले ऑनलाइन पब्लिकेशन GizGuide ने दी। कैटलॉग में खुलासा हुआ है कि Redmi 9A स्मार्टफोन में 6.53 इंच के डिस्प्ले और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, जो वाटरड्रॉप नॉच में स्थित होगा। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है। इसके अलावा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। अंत में कैटलॉग का दावा है कि रेडमी 9ए फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

ठीक इसी तरह रेडमी 9ए स्मार्टफोन की पुरानी भी कई लीक सामने आ चुकी है, जिनसे हमें इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हो चुकी है, जैसे नया रेडमी फोन सिंगल-बैंड, 2.4जी वाई-फाई कनेक्टिविटी और 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आएगा। खबरें तो यह भी हैं कि फोन की ऊंचाई 164.85 मिलीमीटर होगी और चौड़ाई 77.07 मिलीमीटर। एक अलग लिस्टिंग के अनुसार, रेडमी 9ए में 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी आएगा। अंत में अटकले हैं कि फोन में 3 जीबी तक रैम दिया जाएगा।

कथित Xiaomi कैटालॉग में स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें, शाओमी ने इस महीने की शुरुआत में पहले Redmi 9 को लॉन्च किया था, जिसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत यूरोप में EUR 149 (लगभग 12,800 रुपये) थी। यह फोन हाल ही में चीन में भी लॉन्च किया गया है, वो भी दो नए मॉडल के साथ। खबर तो यह भी है कि Xiaomi अपने Redmi 9 स्मार्टफोन को भारत में Poco ब्रांड के तहत लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 9A specifications, Redmi 9A, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »