Redmi 9A के स्पेसिफिकेशन लीक, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट

FCC लिस्टिंग में मॉडल नंबर M2006C3LG वाला नया Redmi फोन MIUI 12 और डुअल-सिम सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि फोन Redmi 9A होगा।

Redmi 9A के स्पेसिफिकेशन लीक, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट

Redmi 9A भारत में पहले से मौजूद Redmi 8A Dual का अपग्रेड होगा

ख़ास बातें
  • भारत में मौजूद Redmi 8A Dual का अपग्रेड होगा Redmi 9A
  • MIUI 12 के साथ लिस्ट हुआ US FCC सर्टिफिकेशन साइट पर
  • 6.5 इंच से बड़ा डिस्प्ले होने शामिल होने का मिला अंदाज़ा
विज्ञापन
Redmi 9A कथित तौर पर मॉडल नंबर M2006C3LG के साथ अमेरिकी संघीय संचार आयोग (FCC) में लिस्ट हो गया है। नया रेडमी फोन Redmi 9 का टोन-डाउन विकल्प हो सकता है, जिसे इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। एफसीसी लिस्टिंग से आगामी रेडमी 9ए की कुछ जानकारियां भी मिलती है, जिससे पता चलता है कि रेडमी 9ए में 4,900 एमएएच की बैटरी शामिल होगी और इसमें 4जी सपोर्ट होगा। Redmi 9A इस साल की शुरुआत में Xiaomi द्वारा भारत में लॉन्च किए गए Redmi 8A Dual के अपग्रेड के रूप में लॉन्च होगा।

MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक, FCC लिस्टिंग में मॉडल नंबर M2006C3LG वाला नया Redmi फोन MIUI 12 और डुअल-सिम सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि फोन Redmi 9A होगा। हालांकि, Xiaomi ने इस Redmi फोन के लॉन्च को लेकर अपनी किसी भी योजना का खुलासा नहीं किया है।

ब्लॉग पर पोस्ट किए गए डॉक्युमेंट्स के अनुसार, नए रेडमी फोन में सिंगल-बैंड, 2.4 जी वाई-फाई कनेक्टिविटी शामिल होगी। इसके अलावा यह 4जी एलटीई सपोर्ट करेगा। ऑनलाइन साझा की गई तस्वीरों में से एक दिखाती है कि फोन 164.85 मिलीमीटर की ऊंचाई और 77.07 मिलीमीटर की चौड़ाई के साथ आएगा। इसके अलावा, यह 175 मिलीमीटर डायगनल आयाम के साथ आता है, जिससे इसमें 6.5 इंच से अधिक बड़ा डिस्प्ले होने का अंदाज़ा भी मिलता है। ब्लॉग द्वारा पोस्ट की गई एक अन्य तस्वीर डिवाइस के पीछे एक मल्टी-रियर कैमरा सेटअप दिखाती है।

Gadgets 360 MySmartPrice द्वारा साझा की गई जानकारी को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करने में सक्षम नहीं था। इसलिए, हम इसे केवल एक लीक मात्र मान कर चलने का सुझाव देंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »