Redmi 9 क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, ये हैं खूबियां

Redmi 9 को स्पेन में पेश किया गया है और इसके 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 149 यूरो (लगभग 12,800 रुपये) है। इसके 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 179 यूरो (लगभग 15,300 रुपये) है।

Redmi 9 क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, ये हैं खूबियां

Redmi 9 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और बड़ी 5,020 एमएएच बैटरी आती है

ख़ास बातें
  • Redmi 9 की यूएसपी बड़ी 5,020 एमएएच बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • स्पेन में 149 यूरो (लगभग 12,800 रुपये) की शुरुआती कीमत में हुआ है लॉन्च
  • 18W क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग और मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट शामिल
विज्ञापन
Redmi 9 को बटज स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट पर काम करता है और बड़ी 5,020 एमएएच क्षमता की बैटरी से लैस आता है। इसके पीछे की ओर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें तीन इमेज सेंसर एक लाइन में वर्टिकल तरीके से सेट किए गए हैं और एक सेंसर उनके साइड में फ्लैश के साथ रखा गया है। Redmi 9 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर आता है, जो बैक कैमरा सेंसर के ठीक नीचे स्थित है।
 

Redmi 9 price, availability, offers

रेडमी 9 को स्पेन में पेश किया गया है और इसके 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 149 यूरो (लगभग 12,800 रुपये) है। इसके 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 179 यूरो (लगभग 15,300 रुपये) है। Redmi फोन के लिए प्री-ऑर्डर 15 जून से शुरू होंगे, और प्री-ऑर्डर के दौरान, Redmi 9 के 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वेरिएंट को क्रमशः 139 यूरो (लगभग 11,900 रुपये) और 169 यूरो (लगभग 14,500 रुपये) की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर खरीदा जा सकेगा। फोन 18 जून को ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए स्पेन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे Mi.com, Mi Stores, Amazon, Carrefour, Worten, Alcampo, Phone House और कुछ अन्य रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। Redmi 9 को कंपनी ने कार्बन ग्रे, सनसेट पर्पल और ओशियन ग्रीन रंग विकल्पों में पेश किया है।
 

Redmi 9 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 9 में वाटरड्रॉप स्टाइ नॉच, 19.5 9 आस्पेक्ट रेशियो, 394 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। फोन 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और माली-जी52 जीपीयू और 4 जीबी तक रैम की जुगलबंदी के साथ आता है। इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी तक सपोर्ट करता है, जिसे समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के इस्तेमाल से बढ़ाने का विकल्प भी है।

Redmi 9 में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर और 118 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। रियर कैमरा में कालीडोस्कोप, अल्ट्रा-वाइड-एंगल मोड, मैक्रो मोड, पोर्ट्रेट मोड और 30fps पर 1080p रिकॉर्डिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं। रेडमी 9 में एफ/2.0 अपर्चर और 77.8 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा फीचर्स में पाम शटर, पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर, स्क्रीन फ्लैश, सेल्फ-टाइमर और बहुत कुछ शामिल हैं।

इसके अलावा Redmi 9 18W क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी 5,020 एमएएच बैटरी के साथ आता है। कंपनी बॉक्स के अंदर एक 10W चार्जर देती है। रेडमी 9 एआई फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है और एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »