Redmi 9 को मिले दो नए वेरिएंट, अब 6 जीबी रैम में भी उपलब्ध

Redmi 9 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत चीन में 799 चीनी युआन (लगभग 8,500 रुपये) है, जबकि इसके नए 4 जीबी + 128 जीबी और 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 999 चीनी युआन और 1,199 चीनी युआन है।

Redmi 9 को मिले दो नए वेरिएंट, अब 6 जीबी रैम में भी उपलब्ध

Redmi 9 को 799 चीनी युआन (लगभग 8,500 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • पहले केवल 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता था Redmi 9
  • अब दो नए रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ रेडमी फोन
  • चीन और यूरोप में लॉन्च हो चुका है रेडमी 9
विज्ञापन
Redmi 9 को पहले चीन में लॉन्च किया गया था और इसके कुछ ही हफ्तों बाद Xiaomi ने इसे यूरोप में पेश किया। अब ताज़ा खबर आई है कि रेडमी 9 को घरेलू बाजार में मौजूदा 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल के साथ दो नए 4 जीबी + 128 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिल रहे हैं। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन में किसी प्रकार के बदलाव नहीं हैं, हालांकि एक नया रंग विकल्प उपलब्ध है। Redmi 9 में क्वाड रियर कैमरा, 5,020mAh की बैटरी और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट है। Xiaomi ने भारत सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए फोन के लॉन्च को लेकर अभी खुलासा नहीं किया है।
 

Redmi 9 price, availability

रेडमी 9 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत चीन में 799 चीनी युआन (लगभग 8,500 रुपये) है, जबकि इसके नए 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 11,100 रुपये) है। टॉप वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी के साथ आता है, जिसकी कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 13,000 रुपये) है।

सभी रेडमी 9 मॉडल वर्तमान में शाओमी की चीन साइट और JD.com के जरिए प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। स्मार्टफोन कार्बन ब्लैक, मोर्डेसिन, नियॉन ब्लू और लोटस रूट पाउडर रंग विकल्पों में आता है।
 

Redmi 9 global variant specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 9 में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच, 19.5 9 आस्पेक्ट रेशियो, 394 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। फोन 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और माली-जी52 जीपीयू और 4 जीबी तक रैम की जुगलबंदी के साथ आता है। इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी तक सपोर्ट करता है, जिसे समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के इस्तेमाल से बढ़ाने का विकल्प भी है।

Redmi 9 में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर और 118 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। रियर कैमरा में क्लाइडोस्कोप, अल्ट्रा-वाइड-एंगल मोड, मैक्रो मोड, पोर्ट्रेट मोड और 30fps पर 1080p रिकॉर्डिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं। रेडमी 9 में एफ/2.0 अपर्चर और 77.8 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा फीचर्स में पाम शटर, पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर, स्क्रीन फ्लैश, सेल्फ-टाइमर और बहुत कुछ शामिल हैं।

इसके अलावा Redmi 9 18W क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी 5,020 एमएएच बैटरी के साथ आता है। कंपनी बॉक्स के अंदर एक 10W चार्जर देती है। रेडमी 9 एआई फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है और एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 9 China Launch, Redmi 9, Redmi 9 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »