Realme X और Realme 3i आज होंगे भारत में लॉन्च

रियलमी एक्स और रियलमी 3आई को भारतीय मार्केट में दोपहर साढ़े 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। आप यहां से लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

Realme X और Realme 3i आज होंगे भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Realme X एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा
  • रियलमी 3आई में 6.22 इंच का डिस्प्ले और हीलियो पी60 प्रोसेसर होगा
  • रियलमी एक्स पहले ही चीनी मार्केट में हो चुका है लॉन्च
विज्ञापन
Realme X और Realme 3i आज भारत में लॉन्च होंगे। रियलमी एक्स कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसे चीनी मार्केट में इस साल मई महीने में उतारा गया था। सोमवार को होने वाले लॉन्च इवेंट में रियलमी एक्स की कीमत और उपलब्धता का खुलासा होगा। साथ में यह भी साफ हो जाएगा कि यह फोन अपने चीनी वेरिएंट से किस तरह से अलग है। दूसरी तरफ, ओप्पो की यह सहायक कंपनी रियलमी 3आई से भी पर्दा उठाएगी।
 

रियलमी एक्स, रियलमी 3आई के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग

रियलमी एक्स और रियलमी 3आई को भारतीय मार्केट में दोपहर साढ़े 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। आप यहां से लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। कंपनी लॉन्च इवेंट की स्ट्रीमिंग फेसबुक पेज पर भी करेगी। इस इवेंट में रियलमी द्वारा रियलमी एक्स और रियलमी 3आई की कीमतों, स्पेसिफिकेशन और रिलीज़ की तारीख का खुलासा किया जाएगा।



रियलमी एक्स की भारत में कीमत (अनुमान)

Realme X की कीमत 18,000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। चीनी मार्केट में Realme X की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी + 64 जीबी वर्ज़न की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,400 रुपये) और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 1,799 चीनी युआन (करीब 18,500 रुपये) है। Realme X हैंडसेट व्हाइट और ब्लू रंग में आता है। दोनों ही कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश वाले हैं। Realme ने इस फोन के दो स्पेशल लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च किए हैं। ये ऑनियन और गार्लिक फिनिश के साथ आते हैं व 8 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज से लैस हैं। स्पेशल एडिशन का दाम 1,899 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) है।
 

रियलमी एक्स स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Realme X एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तर रैम दिए गए हैं। Realme X दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉ-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं। डाइमेंशन 161.2x76.9x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम।
 

Realme 3i Specifications

अब तक ज़ारी किए गए टीज़र्स के मुताबिक, रियलमी 3आई के दो कलर वेरिएंट होंगे- लाल और ब्लू। यह ग्रेडिएंट डायमंड बैक पैनल के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है। यहीं पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है। फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी और हीलियो पी60 प्रोसेसर है। रियलमी 3आई में 6.22 इंच का डिस्प्ले होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • कमियां
  • A bit too large for some hands
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3765 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy body
  • Quick face recognition
  • Decent selfie camera
  • Smooth UI and app performance
  • कमियां
  • Slow charging
  • Weak low-light camera performance
  • No stabilisation for video recording
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 3i, Realme X, Realme 3i Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  2. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  3. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  4. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  5. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  6. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  7. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
  8. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  10. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »