भारत में Air Gesture फीचर के साथ लॉन्च होगा Realme Narzo 70 Pro 5G

इस फीचर से यूजर्स बिना फिजिकल कॉन्टैक्ट के फोन के जरिए नेविगेट कर सकेंगे। यह 10 से अधिक जेस्चर्स को सपोर्ट करेगा

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मार्च 2024 19:19 IST
ख़ास बातें
  • यह 10 से अधिक जेस्चर्स को सपोर्ट करेगा
  • यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Narzo 60 Pro 5G की जगह लेगा
  • इसका डिजाइन फ्लैट डिस्प्ले और स्लिम बेजेल्स वाला है

इस फीचर से स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने में आसानी होगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का Narzo 70 Pro 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का कंपनी ने टीजर दिया है। यह लार्ज सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिख रहा है। कंपनी ने इसके कुछ फीचर्स के बारे में भी संकेत दिए हैं। Realme ने बताया है कि इसमें नया जेस्चर कंट्रोल फीचर दिया जाएगा। 

इस फीचर को Air Gesture कहा जाता है। इससे यूजर्स बिना फिजिकल कॉन्टैक्ट के फोन के जरिए नेविगेट कर सकेंगे। यह 10 से अधिक जेस्चर्स को सपोर्ट करेगा। इस फीचर से स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने में आसानी होगी। कंपनी ने बताया है कि यह फीचर विशेषतौर पर वीडियो से जुड़े ऐप सहित थर्ड-पार्टी एप्लिकेशंस के लिए भी उपलब्ध होगा। उदाहरण के लिए, यूजर्स किसी वीडियो को लाइक करने के लिए यूजर्स अपने अंगूठे को उठा सकते हैं। 

यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Narzo 60 Pro 5G की जगह लेगा। इसका डिजाइन फ्लैट डिस्प्ले और स्लिम बेजेल्स वाला है। इसमें फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए होगी। Realme की ओर से दिए गए टीजर्स में इस स्मार्टफोन के दाएं कोने पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स हैं। इसमें सर्कुलर शेप वाला कैमरा दिख रहा है। इस स्मार्टफोन में 1/1.56 इंच Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर होगा। कंपनी का दावा है कि 20,000 रुपये से कम के सेगमेंट में यह बेहतर कैमरा वाले स्मार्टफोन्स में से शामिल है। एमेजॉन ने Narzo 70 Pro 5G के लिए एक वेबपेज पब्लिश किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का Dimensity 7050 SoC हो सकता है। 

पिछले वर्ष पेश किए गए Realme Narzo 60 Pro 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 23,999 रुपये है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 7050 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 5,000  mAh की बैटरी दी गई है जो 67 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2412x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.